BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मोहला : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने दिलाई गई शपथ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मोहला : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने दिलाई गई शपथ.

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2025 5:47 pm
Basant Ratre 99 Views
Share
2 Min Read
SHARE

युवा और नए मतदाताओं का अभिनंदन, भविष्य की उम्मीदों का सम्मान- मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित- लोकतंत्र की ताकत है हर वोट, कलेक्टर ने साझा किया संदेश मोहला 25 जनवरी 2025राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट श्री विवेक पांडे और श्री मुकेश कुमार दशमाना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के महत्व, निष्पक्ष और सक्रिय मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और उन्हें अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में भावी एवं नवीन मतदाताओं को बेच लगाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ को बेच लगाकर सम्मानित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत की जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर सरकार का गठन करती है। लोकतंत्र की ताकत है हर वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नवीन एवं भावी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भावी मतदाता उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने की अपील- प्रत्येक मतदाता अवश्य करें मतदान.
Next Article अम्बिकापुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?