BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मादक पदार्थ तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह पर प्रहार: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (जीपीएम ईकाई) की बड़ी कार्यवाही, 73 किलोग्राम गांजा जब्त.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मादक पदार्थ तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह पर प्रहार: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (जीपीएम ईकाई) की बड़ी कार्यवाही, 73 किलोग्राम गांजा जब्त.

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2025 4:57 pm
Basant Ratre 75 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250117 WA0009 1
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान 73 किलोग्राम गांजा, दो चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर), पांच मोबाइल फोन, और अन्य सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विवरण: 1. भरत बैगा पिता: दरबार बैगा उम्र: 31 वर्षपता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश2. बसंत बैगा पिता: दसरू बैगा उम्र: 46 वर्षपता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश3. अबुल हसन पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरीउम्र: 25 वर्ष पता: कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर4. पप्पू नापित पिता: दुलारे नापित उम्र: 31 वर्ष पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश5. हजरत अली उर्फ गोलू पिता: हैदर अलीउम्र: 30 वर्ष पता: जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर *उड़ीसा से गांजा की तस्करी :प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे अनूपपुर जिले के तस्करों के माध्यम से तस्करी किया जा रहा था। तस्करी का मुख्य स्रोत उड़ीसा का व्यापारी है जिसका नाम जांच में सामने आया है। जब्त सामग्री: गांजा: 73 किलोग्राम कीमत 7,35,000 रुपएवाहन: 2 चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत 14,00,000 रूपयेमोबाइल फोन: 5 कीमत 32,000 रुपएकुल कीमत 2168840 रुपए *कार्यवाही विवरण और शामिल अधिकारी:* पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर और जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (जीपीएम ईकाई) के हेड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में थाना गौरेला और साइबर सेल की ANTF ईकाई ने मुखबिर सूचना और पूर्व के मामलों में मिली जानकारी के आधार पर दिनांक 16/01/2025 को यह कार्रवाई की। खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी कर सभी आरोपियों को मादक पदार्थ और वाहन समेत पकड़ा गया और विधिवत कार्यवाही करते हुए खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 बी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है। आसूचना संकलन और मादक पदार्थ की बरामदगी, रेड और आरोपियों की धर पकड़ की कार्यवाही में डीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, थाना गौरेला उप निरीक्षक सनत म्हात्रे, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक मनोज हनोतिया, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, दिलीप बंजारे, आरक्षक दुष्यंत मसराम, राजेश शर्मा, महेंद्र परस्ते, सुरेंद्र विश्वकर्मा, हर्ष गहरवार, इंद्रपाल आर्मो और कौशलेंद्र बघेल मुख्य भूमिका में रहे। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि “यह सफलता हमारी टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है। अनूपपुर जिले के तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।” *नागरिकों से अपील:* पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के सौदागरों और मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। इस बाबत नागरिक गण राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के MANAS पोर्टल पर या जीपीएम पुलिस के समाधान हेल्प लाइन नंबर 9479191792 पर भी मादक पदार्थों के विषय में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी.
Next Article एमसीबी : जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी के अवसर पर रहेगा शुष्क दिवस.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय
Blog March 5, 2026
रायपुर : वंचित परिवार के कष्ट भरे जीवन में सपनों की हकीकत बनकर आया प्रधानमंत्री आवास
Blog March 5, 2026
सूरजपुर : सेवानिवृत्त होने पर ललन प्रसाद यादव को दी गयी भावभीनी विदाई
Blog March 5, 2026
रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 06 मार्च को कोरबा में 3.08 करोड़ रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
Blog March 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?