15 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा प्रशिक्षणदंतेवाड़ा, 16 जनवरी 2025दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा मैट्री स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के सहयोग से गीदम के यूथ हब में 15 से 20 जनवरी, 2025 तक सात दिवसीय एंटरप्राइजिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के युवाओं को उद्यमिता और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कौशल और ज्ञान प्रदान करना है।ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन नई दिल्ली से आई प्रशिक्षकों की टीम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु छात्रों को उद्यम एंटरप्राइज, उद्यमिता विकसित, विशेष उद्यम की पहचान, प्रभावी व्यापार रणनीति, नेतृत्व कौशल, नेटवर्किंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय में प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र का 18 से 35 साल के युवा लाभ उठा सकते हैं। इस संबंध में इच्छुक युवा जावंगा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बीपीओ बिल्डिंग में स्थित यूथ हब में अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

