नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इस चुनावी प्रक्रिया में कांग्रेस से संतोष अग्रवाल ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा से आवेदन देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।संतोष अग्रवाल ने अपने आवेदन में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप काम करने का संकल्प लिया और नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पार्टी से समर्थन मिलता है तो वह जनहित में काम करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।वहीं, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा ने बताया कि पार्टी में सभी दावेदारों को अपनी इच्छाएं प्रकट करने का अवसर है। पार्टी आगामी चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को टिकट देगी जो जनसमर्थन के आधार पर जीत दिला सके। उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों के आवेदन की समीक्षा की जाएगी और पार्टी के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।यह देखना अब दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से किसे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलता है।

