BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम.

Basant Ratre
Last updated: December 20, 2024 7:39 pm
Basant Ratre 152 Views
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2024।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मेें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रथम स्थान पर है। जिले में योजना अंतर्गत शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों से कुल 9 लाख 39 हजार 886 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 8 लाख 82 हजार 288 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया हैं, जो निर्धारत लक्ष्य का 93.87 प्रतिशत है। जिले में शेष 57 हजार 598 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन शीघ्र की कर लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 30 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। शासन द्वारा योजना अंतर्गत चिकित्सालयों में निर्धारित माप-दण्ड तय किए गए है। इसके अनुसार अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सालय का बोर्ड अस्पताल प्रवेश द्वार पर या उचित स्थान पर प्रदर्शित करना है। साथ ही अस्पताल परिसर में आयुष्मान कार्ड योजनांतर्गत भर्ती मरीज के अधिकार व दायित्व के संबंध में जानकारी भी प्रदर्शित करना है। शासन द्वारा चिकित्सालय को आयुष्मान भारत योजनातंर्गत जिस सुविधा हेतु अनुमति प्रदाय किया गया है, उसकी सूची एवं सुविधा अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित पैकेज की सूची राशि सहित फलैक्स के रूप में तैयार कर प्रतिक्षा कक्ष में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना है। अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रत्येक मरीज व परिजनों से आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता के संबंध में लिखित रूप से जानकारी लेना है। आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में मरीज व परिजनों से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं होने के संबंध में लिखित रूप से सहमति पत्र लेना है। सहमति पत्र मरीज या मरीज के परिजन द्वारा ही लिखा जाना चाहिए अन्यथा सहमति पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड उपलब्ध होने की स्थिति में मरीज के भर्ती होने के बाद 72 घण्टे के भीतर आयुष्मान कार्ड द्वारा पंजीयन करना है। आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीज को पात्रतानुसार 50 हजार रूपए से 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क ईलाज प्रदाय किया जाता है। किसी प्रकार से भी अतिरिक्त राशि मरीज व परिजनों से नहीं लिया जाना हैं। ईलाज हेतु ब्लॉक की गई राशि एवं ईलाज पश्चात आयुष्मान कार्ड में शेष बीमा कवर राशि की जानकारी मरीज व परिजनों को अनिवार्य रूप से दिया जाना हैं। अस्पताल में मरीज के भर्ती होनें पर भोजन एवं छुट्टी होने के समय दवाई नि:शुल्क दिया जाना हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734702608 fa3b0c2fd051e9657f44 राजनांदगांव : जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई की गई.
Next Article 1734698479 2b4cc8348f4dcbafaf24 कोरबा : अब शुकवारो बाई को किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?