BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त, परिवार की आर्थिक समृद्धि में दे रही सहयोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त, परिवार की आर्थिक समृद्धि में दे रही सहयोग

Basant Ratre
Last updated: December 19, 2024 7:04 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
1734614079 98147eb0ad009f9d4d74
SHARE

योजना से लाभान्वित महंत परिवार की महिलाएं सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहीं आगे बेटियों और महिलाओं का भविष्य बन रहा उज्जवल, बढ़ रहा आत्मविश्वास : रथबाई महंत योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का मिला साहस : उर्मिला देवीकोरबा 19 दिसम्बर 2024/ महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की है। इस योजना महिलाओं के न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि सुरक्षित भविष्य के लिए भी एक ठोस आधार प्रदान कर रही है।महतारी वंदन योजना ने कोरबा नगरीय क्षेत्र के पोड़ीबहार निवासी रथबाई महंत के परिवार के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इस योजना के माध्यम से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है बल्कि महिलाओं की स्थिति में भी सुधार हुआ है।महंत परिवार की महिला मुखिया श्रीमती रथ बाई एवं उनकी बेटी श्रीमती राधिका और दो बहुएं श्रीमती गुरवारी एवं श्रीमती उर्मिला देवी ने महतारी वंदन योजना का लाभ से आत्मनिर्भर बनी है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही हैं। सीमित संसाधन और अवसरों के कमी कारण परिवार की महिलाओं को अपनी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। पत्नी और माँ की भूमिका निभाती ये महिलाएं घर की पूरा देखभाल करतीं, लेकिन उनके पास आत्मनिर्भर बनने का कोई विशेष अवसर नहीं था। इस योजना के माध्यम से महंत परिवार को वित्तीय सहायता मिली है, जिससे उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार किया।सास श्रीमती रथ बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से बेटी राधिका और बहू गुरवारी एवं उर्मिला को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। साथ ही पूरे परिवार को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाया है। अब वे अपने कौशल का उपयोग करके घर की आय बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने हमारी जिंदगी को एक नई दिशा दी है। यह योजना हमारी जैसी अनेक महिलाओं को स्वावलंबी बनने में मददगार साबित हो रही है।महंत परिवार की बहु श्रीमती गुरवारी एवं उर्मिला देवी ने बताया कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। पहले अपनी दैनिक आवश्यकताओं एवं घरेलू जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहते थे। योजना का लाभ मिलने से वे आत्मनिर्भर बनी है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।उर्मिला ने कहा कि अब घर की सभी महिलाएं परिवार के लिए वित्तीय योगदान में मदद करती है साथ ही सभी बैंक खाते में पैसे जमा कर रही है। यह राशि भविष्य में परिवार के हित में काम आएगी और हम सभी एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है और हम गर्व महसूस करते हैं कि अब हम परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं। साथ ही इस योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का साहस दिया है।श्रीमती राधिका महंत ने बताया कि योजना ने हमारे परिवार को एक नई दिशा दी है और जीवन यापन की कठिनाइयों को कम किया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों और महिलाओं का भविष्य उज्जवल बन रहा है। राधिका ने योजना का लाभ से घर पर सिलाई कढ़ाई का कार्य शुरू किया है। आस पास के लोग उसके पास कपड़े सिलाई, फॉल, पीकू कार्य के लिए आते है। जिससे वह नियमित आय प्राप्त कर रही है। जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।महतारी वंदन योजना ने महंत परिवार की इन महिलाओं को न केवल आर्थिक स्वतंत्रता दी है बल्कि उनके परिवार को भी यह एहसास दिलाया कि महिला सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अब महंत परिवार के सभी सदस्य आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और परिवार की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734614544 1033c86ef097edafc78b बलरामपुर : ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ पर वनमण्डल बलरामपुर द्वारा लगभग 02 लाख 81 हजार पौधों का किया गया रोपण.
Next Article IMG 20241220 WA0008 DSP सर,एक निवेदन है! हमें अपनी बेटी बना लीजिये ना.. ताकि हम अपराधियों से डरे नहीं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d