BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : गुरु घासीदास जयंती पर हुआ जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : गुरु घासीदास जयंती पर हुआ जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर.

Basant Ratre
Last updated: December 18, 2024 7:05 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद 18 दिसम्बर 2024सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयन्ती के अवसर पर आज 18 दिसम्बर को वन विभाग के ऑक्सन हॉल में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर समाज एवं देश की प्रगति की कामना की। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से सतनाम पन्थ की शिक्षा से सभी को अवगत कराया, इसके साथ ही बच्चों के द्वारा दी गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोहा। इस दौरान अस्पृश्यता उन्मूलन के सम्बंध में आयोजित भाषण, निबंध लेखन, रंगोली, पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गरियाबंद के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनटेके ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बहुत शुभ दिवस है, इस अवसर पर हम सभी सद्भावना दिवस मना रहे हैं। अस्पृश्यता उन्मूलन शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के मायने बहुत से हैं। उन्होंने कहा कि बाबा ने जो मार्ग लोगों को बताया है, उसे हमारे देश के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने पहचाना और उसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बाबा का उद्देश्य समाज को जागृत करना, समाज मे समरसता, समानता की भावना लाना था, उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया जिसका अर्थ है, सभी मनुष्य एक है। उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति प्रयास किया।अपर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त श्री नवीन भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सतनाम पंथ के प्रर्वतक गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान का नारा सभी समाज के लिए दिया था, जिसमें सभी मानव समाज बराबर है। कोई ऊंच नीच का भेदभाव न हो राज्य शासन द्वारा बौलादाबाजार जिला के गिरौदपुरी धाम में विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम बनाया गया है। जहां गुरू घासीदास जी का जन्म हुआ था। वहां प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जी की भव्य जयंती मनाई जाती है। जहां प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के लोग भी दर्शन करने के लिए आते है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा गुरु घासीदास की शिक्षा का उल्लेख करते हुए उनका अनुसरण करने की बात कही तथा बाबा की जीवनी के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान श्री सुरेन्द्र बंजारे, श्री के.के. निर्मलकर, श्री हेमलाल रात्रे सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, चित्रकला, रंगोली ईत्यादि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विभाग के मंडल संयोजक, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : छात्रावास में आयुष विभाग द्वारा प्रकृति परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
Next Article महासमुंद : छात्रावास में आयुष विभाग द्वारा प्रकृति परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?