BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अपराध समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के निराकरण और अपराध नियंत्रण पर एसपी के निर्देश @अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने और शराब, जुआ, सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अपराध समीक्षा बैठक: लंबित मामलों के निराकरण और अपराध नियंत्रण पर एसपी के निर्देश @अवैध गतिविधियों पर निगाह रखने और शराब, जुआ, सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश

Basant Ratre
Last updated: December 7, 2024 8:20 am
Basant Ratre
Share
2 Min Read
1733538908138 scaled
SHARE
1733539029168
 *06 दिसंबर, रायगढ़* । आज दिनांक 6 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक की।



    बैठक में गत माह की अपराध समीक्षा की 
गई, जिसमें अपराध, शिकायत, मर्ग और गुम इंसान प्रकरणों की थानावार स्थिति का मूल्यांकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया, पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने एक वर्ष से अधिक लंबित मामलों में मार्गदर्शन कर  पर्यवेक्षण अधिकारियों को यथाशीघ्र प्रकरणों का निकाल कराने के निर्देश दिए ।
      पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को सप्ताह में दो बार थाना और चौकी में बैठक कर लंबित मामलों में विवेचकों को मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, थाना प्रभारियों को प्रतिदिन विवेचकों को स्पष्ट टास्क सौंपने और अपराध व पेंडिंग चालान निपटाने की जिम्मेदारी दी गई।
    बैठक में मॉनिटरिंग पोर्टलों को अपडेट रखने और पासपोर्ट व अन्य नागरिक सेवाओं के ऐप की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।
      आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक ने थानाक्षेत्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी ली। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की दृष्टिगत थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और सभी गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने की सलाह दी गई।
     बैठक के दौरान, अपराध विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    अपराध समीक्षा बैठक में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, रामगोपाल करियारे, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी अनामिका जैन, ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा, सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।
1733539190772

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733490601 4ea779f6882b6382a686 सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न.
Next Article 1733565914 6c7f02292fbf4cae9e64 रायपुर : बस्तर के तोकापाल की सुश्री बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d