BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कबीरधाम

12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Basant Ratre
Last updated: September 30, 2026 8:08 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260930 195801
कबीरधाम। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांव में घर से चोरी हुए 12.50 लाख रुपये के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ग्राम मझगांव निवासी हीरालाल साहू ने 24 सितंबर 2026 को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर 12.50 लाख रुपये चोरी कर ले गया। घटना के समय परिवार के सदस्यों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से निकलते देखा था, जिसने चेहरे को गमछे से ढक रखा था।
छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कमलेश पटेल, पिता भागवत पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मझगांव ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन गणेश चतुर्थी होने के कारण गांव के अधिकांश लोग गणेश पंडाल में व्यस्त थे।
आरोपी शाम करीब 5:30 बजे अपने पुराने मकान में पहुंचा और अंधेरा होने का इंतजार किया। उसका पुराना मकान और प्रार्थी का मकान आपस में जुड़े हुए हैं तथा छत के रास्ते दोनों मकानों के बीच आवाजाही संभव थी। अंधेरा होने के बाद आरोपी पुराने मकान की छत से प्रार्थी के मकान की छत पर पहुंचा और वहां से कमरे में दाखिल हो गया।
आरोपी ने कमरे में लगे बल्ब को निकालकर अलग रख दिया और इसके बाद आलमारी खोलकर रकम तलाशने लगा। दराज में रुपये नहीं मिलने पर उसने लॉकर खोला, जिसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल तथा पर्स रखा हुआ था। आरोपी ने रकम को अपने गमछे में बांधा और पुराने मकान में ले गया।
कार्टून में छिपाई चोरी की रकम   

Screenshot 20260930 195846

 पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम को पुराने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में ले जाकर कार्टून में रखा गया और छज्जे में छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वहां से बड़ी मात्रा में चोरी की रकम बरामद की पुलिस ने मामले में चोरी की रकम में से ₹11,53,000 बरामद किए हैं। चोरी की रकम छिपाने में आरोपी के पिता की भूमिका भी सामने आने पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है          तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर साइबर थाना और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके साथ ही पुलिस ने मैदानी स्तर पर लगातार पतासाजी करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 305(ए), 331(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260930 WA0031 शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
Next Article एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026
खुले बिजली बॉक्स की चपेट में आने से गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
कबीरधाम September 30, 2026
भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
कबीरधाम September 28, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d