BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: डीएमएफ के 15.85 करोड़ से बदलेगी खनिज अंचलों की तस्वीर, अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिली रफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
रायगढ़घरघोडा़

डीएमएफ के 15.85 करोड़ से बदलेगी खनिज अंचलों की तस्वीर, अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिली रफ्तार

Basant Ratre
Last updated: August 5, 2026 6:58 pm
Basant Ratre 13 Views
Share
2 Min Read
collect raigarh 1 1698993103
SHARE

रायगढ़, 5 अगस्त 2026। जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री  ओपी चौधरी के प्रयासों के तहत कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 15 करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के साथ जिले के खनिज प्रभावित गांवों में अस्पतालों का उन्नयन, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण और स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि इन परियोजनाओं से हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

स्वीकृत कार्यों में खरसिया विकासखंड के सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 88.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल अस्पताल के निर्माण और उन्नयन के लिए 5.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा निवेश किया गया है। धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा विकासखंडों में मॉडल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सेंटर भवनों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 9 करोड़ 56 लाख 18 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन केंद्रों के बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाएं, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

इसके अलावा लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुर्रा में अतिरिक्त कक्ष सहित प्राथमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार के लिए 3.48 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत चोरंगा के माध्यमिक शाला भवन के जीर्णोद्धार के लिए 9.13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि डीएमएफ मद से स्वीकृत इन विकास कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा और क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article पंडरिया नगर पालिका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक भावना बोहरा ने दिलाई जनसेवा की प्रेरणा
Next Article केटीयू को राष्ट्रीय मीडिया शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में पहल, डिप्टी सीएम अरुण साव से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

केटीयू को राष्ट्रीय मीडिया शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में पहल, डिप्टी सीएम अरुण साव से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की चर्चा
राजधानी August 5, 2026
पंडरिया नगर पालिका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक भावना बोहरा ने दिलाई जनसेवा की प्रेरणा
Blog August 5, 2026
IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
कवर्धा पंडरिया August 3, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?