
पंडरिया, 05 अगस्त। नगर पालिका परिषद पंडरिया के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सामुदायिक भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने सहभागिता करते हुए नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों से आग्रह किया कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा सभी ने नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
पंडरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक भावना बोहरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
