BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर जीपीएम पुलिस का कसता शिकंजा, गत एक माह में तीसरी बार पकड़ाए गांजा तस्कर @साइबर सेल जीपीएम और पेंड्रा थाने की संयुक्त कार्यवाही में तस्करी करते पकड़ाए दो अंतरराज्यीय तस्कर, XL 6 कार और 220 किलो गांजा बरामद @पिछले एक माह में 11 अंतर्राज्यीय तस्कर और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर हुए गिरफ्तार, 4.85 क्विंटल गांजा बरामद, पांच चारपहिया वाहन भी हुए जप्त और लाखों के बैंक खाते हुए फ्रीज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर जीपीएम पुलिस का कसता शिकंजा, गत एक माह में तीसरी बार पकड़ाए गांजा तस्कर @साइबर सेल जीपीएम और पेंड्रा थाने की संयुक्त कार्यवाही में तस्करी करते पकड़ाए दो अंतरराज्यीय तस्कर, XL 6 कार और 220 किलो गांजा बरामद @पिछले एक माह में 11 अंतर्राज्यीय तस्कर और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर हुए गिरफ्तार, 4.85 क्विंटल गांजा बरामद, पांच चारपहिया वाहन भी हुए जप्त और लाखों के बैंक खाते हुए फ्रीज

Basant Ratre
Last updated: October 8, 2024 6:24 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20241008 WA0029
SHARE

विदित है कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा रायपुर में एसपी कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली गई थी। जहां मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर बल दिया गया था। शासन की मंशानुरूप बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में जीपीएम पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की है। विगत दिनों हुई कार्यवाहियों से लीड हासिल करते हुए इस बार एसपी भावना गुप्ता ने साइबर सेल जीपीएम और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया था पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांजा परिवहन करते XL 6 वाहन और दो तस्करों को धर दबोचा । उनसे पायलटिंग वाहन और सहयोगियों सप्लायर्स की जानकारी भी प्राप्त कर आगे भी धर पकड़ की कार्यवाही जारी रहेगी । इस बार भी गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जाया जा रहा था। *गिरफ्तार आरोपियों के नाम :* 1. रामप्रसाद यादव पिता दसुवा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश ।2. सोनू पांडे पिता स्व विशेष पांडे उम्र 30 वर्ष खास थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश । *जप्त सामान* 1. गांजा 2.2 क्विंटल मूल्य लगभग 41 लाख 2. XL 6 कार अनुमानित मूल्य 10 लाख 3. मोबाइल 3 नग 4. नगदी रकम 1500 रुपए कुल मशरूका लगभग 51 लाख वर्तमान कार्यवाही मिलाकर लगभग एक माह में जीपीएम पुलिस ने तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख है बरामद किया है वहीं फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं हैं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्यवाही की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय तस्करों पर कार्यवाही में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक नवीन बोरकर, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक रणछोड़ सेंगर एएसआई गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, संतोष बंजारे आरक्षक राजेश शर्मा, दुष्यंत मसराम, महेंद्र परस्ते, सुरेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रपाल आर्मो, हेमसिंह ध्रुव और खोडरी चौकी के एएसआई अशोक कश्यप, पियूष तिर्की, राजाराम बसंत की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241008 WA0027 प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले काव्य दीप सम्मान से सम्मानित हुए
Next Article IMG 20241009 WA0024 एयरटेल के एआई-पावर्ड नेटवर्क के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने स्पैम कॉल और एसएमएस को हमेशा के लिए कहा अलविदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d