BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तालाब किनारे सजा था ‘लाखों के सपनों’ का बाजार, पुलिस पहुंची तो हजार रुपये भी नहीं बचा पाए जुआरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तालाब किनारे सजा था ‘लाखों के सपनों’ का बाजार, पुलिस पहुंची तो हजार रुपये भी नहीं बचा पाए जुआरी

Basant Ratre
Last updated: July 19, 2026 12:34 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20260719 WA0026
SHARE


रायगढ़, 19 जुलाई। जिले में इन दिनों बारिश के साथ-साथ जुए का मौसम भी पूरे शबाब पर है। कहीं तालाब की मेड़ पर खुड़खुड़िया की गोटियां खनक रही हैं, तो कहीं फैक्ट्री के पीछे “स्टाइगर” के सहारे रातों-रात अमीर बनने के सपने बुने जा रहे हैं। लेकिन रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” ने इन सपनों पर ऐसा पानी फेरा कि कई खिलाड़ी गोटियां छोड़कर मैदान से ही फरार हो गए।


ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर जुआरियों ने ऐसा अड्डा जमा रखा था, मानो गांव की पंचायत नहीं, बल्कि “किस्मत बदलो सम्मेलन” चल रहा हो। कोई गोटियां पलट रहा था, तो कोई जेब टटोलकर अगला दांव लगाने की तैयारी में था। इसी बीच पुलिस की गाड़ी पहुंची और देखते ही देखते “खेल” का पूरा रोमांच हवा हो गया।


हालांकि, फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश करने वालों में से कई तो अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर निकल गए, लेकिन दिनेश चौधरी, उमाकांत निषाद और कमलेश निषाद की किस्मत उस दिन छुट्टी पर थी। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।


दिलचस्प बात यह रही कि रातों-रात करोड़पति बनने निकले खिलाड़ियों के पास से कुल महज एक हजार रुपये, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और जुए की कुछ गोटियां ही बरामद हुईं। अब गांव में लोग चुटकी ले रहे हैं कि इतनी रकम तो आजकल शादी-ब्याह में बैंड वाले भी एडवांस में ले लेते हैं।


उधर, पूंजीपथरा में भी “स्टाइगर क्लब” पूरी रफ्तार में चल रहा था। सुनील इस्पात के पास कुछ युवा रुपये-पैसे का दांव लगाकर किस्मत चमकाने में जुटे थे। लेकिन पुलिस ने वहां भी एंट्री मार दी और पंकज शर्मा व रिषभ बाजपेई को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से तीन स्टाइगर गोटियां और पांच सौ रुपये जब्त किए गए।

1003774367


रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि अब जुए के फड़ पर बैठकर “एक दांव में जिंदगी बदलने” का सपना देखना आसान नहीं होगा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने भी दो टूक कहा है कि जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
फिलहाल, इलाके में चर्चा इस बात की है कि जुआरियों की “किस्मत” तो नहीं बदली, लेकिन थाने की डायरी में उनके नाम जरूर दर्ज हो गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260719 WA0025 बी.एस. स्पंज की संवेदनशील पहल: बारिश में भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई, तराईमाल के स्कूली विद्यार्थियों को बांटे छाते
Next Article 2 11 घरघोड़ा अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कसी लगाम, 144 मरीजों के बीच पहुंचे एसडीएम प्रवीण तिवारी, ब्लड बैंक से लेकर मरीजों के परिजनों की सुविधाओं तक दिए सख्त निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026
CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d