BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Basant Ratre
Last updated: April 16, 2026 10:45 am
Basant Ratre 72 Views
Share
5 Min Read
spiral null 1776314164587
SHARE


ओवरलोड गाड़ियां, धूल का गुबार, सड़क पर लंबी कतारें और घंटों जाम—घरघोड़ा की जनता अब कोयला परिवहन की अव्यवस्था से तंग आ चुकी है।


रायगढ़/घरघोड़ा — गारे पेलमा से घरघोड़ा रेलवे साइडिंग तक संचालित कोयला परिवहन अब आम लोगों के लिए राहत नहीं, रोज की मुसीबत बनता जा रहा है। भारी वाहन, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, सड़क पर अव्यवस्थित लाइनें, धूल प्रदूषण और घंटों जाम ने क्षेत्रवासियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है।

1002753308 1


इन्हीं समस्याओं को लेकर सोमवार को दर्जनों क्षेत्रवासियों के साथ युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष उस्मान बेग एसडीएम कार्यालय घरघोड़ा पहुंचे और विस्तृत जनहित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पिछले एक से डेढ़ महीने के भीतर अधिकृत ट्रांसपोर्टर की मनमानी और प्रबंधन की कमजोर निगरानी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

1002753307 1


क्षेत्रवासियों का कहना है कि भारी कोयला लदी गाड़ियां घरघोड़ा के दोनों बायपास चौक, कांटा घर क्षेत्र, रेलवे स्टेशन मार्ग और आबादी वाले इलाकों से तेज रफ्तार में गुजरती हैं। कई गाड़ियां ओवरलोड रहती हैं, कई बिना तिरपाल के चलती हैं और बड़ी संख्या में सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी कर दी जाती हैं। इससे धूल इतनी बढ़ गई है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

1002753307 2


लोगों ने सवाल उठाया कि जिस परियोजना की वार्षिक उत्पादन क्षमता करीब 23.6 मिलियन टन बताई जा रही है और जहां से करोड़ों का राजस्व निकलता है, वहां आज तक एक ढंग की पार्किंग, अलग प्रतीक्षा क्षेत्र, हाईमास्ट लाइट, पानी छिड़काव, स्पीड कंट्रोल, ब्रेकर और सड़क सुरक्षा संकेतक तक नहीं लगाए जा सके। उत्पादन बढ़ता गया, ट्रिप बढ़ती गई, लेकिन जनता की सुविधा और सुरक्षा हमेशा की तरह पीछे छूटती रही।

1002753310 1


सबसे ज्यादा नाराजगी कांटा घर क्षेत्र को लेकर देखने मिली। आरोप है कि जल्दी ट्रिप लगाने की होड़ में वाहन चालक मुख्य सड़क पर दो-दो और तीन-तीन लाइन में गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे घंटों लंबा जाम लग जाता है। स्कूली बच्चे, मरीज, एम्बुलेंस, बाजार आने-जाने वाले लोग और आम राहगीर रोज इस अव्यवस्था की मार झेलते हैं।


क्षेत्रवासियों ने यह भी कहा कि जब साइडिंग के भीतर कोयला डंप भर जाता है या लोडिंग में देरी होती है, तब अतिरिक्त गाड़ियों को बाहर सड़क और बायपास पर खड़ा करवा दिया जाता है। इससे कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग जाती है। लोगों ने मांग की है कि इन गाड़ियों के लिए साइडिंग परिसर के भीतर अलग प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया जाए, ताकि मुख्य सड़क आम जनता के लिए खुली रहे।

1002753311 1


रेलवे स्टेशन मार्ग के सामने लगे बैरियर को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाहर खड़ी लंबी लाइन और बैरियर मिलकर जाम की समस्या को और बढ़ा देते हैं। इसकी वैधता और संचालन व्यवस्था की जांच की मांग भी की गई है।


रात के समय बाहरी लोगों की मौजूदगी और दबावपूर्ण व्यवहार को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। शिकायत है कि देर रात तक बड़ी संख्या में बाहरी लोग, पर्यवेक्षी कर्मचारी और अन्य अनधिकृत तत्व वहां मौजूद रहते हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर कोई स्पष्ट सत्यापन नहीं है। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।


ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन विभागों को पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखनी चाहिए, वे सब कुछ देखकर भी चुप बैठे हैं। इससे अधिकृत ट्रांसपोर्टर और प्रबंधन की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।


एसडीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए ओवरलोडिंग, सड़क जाम, धूल प्रदूषण, कांटा घर क्षेत्र की अव्यवस्था, लंबी कतार, बैरियर, सड़क क्षति और रात्रिकालीन गतिविधियों की जांच कराने का भरोसा दिया है।


इस दौरान उस्मान बेग ने साफ कहा कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्रवासियों के साथ अडानी प्रबंधन का लोकतांत्रिक घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन कर घरघोड़ा साइडिंग का काम बंद कराने तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।


अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है, क्योंकि घरघोड़ा की जनता अब सिर्फ आश्वासन नहीं, राहत चाहती है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1776307967743 मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद: रायगढ़ में शुरू हुआ ‘डिजि मितान’, घर बैठे सुनी जाएगी जनता की बात
Next Article spiral null 1776391070113 💥👉घरघोड़ा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026
17
बारभौना में रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त  शिकायत मिलते ही संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई जब्त वाहन पुलिस थाना छाल की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखे गए
रायगढ़ August 2, 2026
3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?