BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट मंगनार का किया औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट मंगनार का किया औचक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2026 8:51 pm
Basant Ratre 86 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पोषण आहार उत्पाद के गुणवत्ता सहित स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी मापदंडों का पालन करने दिए निर्देश

जगदलपुर, 27 मार्च 2026

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत मंगनार में रेडी टू ईट पोषण आहार उत्पादन यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण कर पोषण आहार उत्पाद के गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा।

वहीं इस यूनिट में स्वच्छता एवं साफ-सफाई और सुरक्षा मापदंडों का पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने रेडी टू ईट उत्पादन में संलग्न मां दंतेश्वरी साथी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य महिलाओं से उत्पादन संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछा और लक्षित बच्चों एवं माताओं के पोषण से उक्त कार्य को पूरी तरह समर्पित होकर संचालित करने की समझाइश दी।

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट में कार्य करने वाले महिला सदस्यों को सुरक्षा के मद्देनजर समुचित पोशाक और दस्ताने धारण करने और स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने कहा।

वहीं सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए शिफ्ट में कार्य करने की समझाइश दी। इसके साथ ही उत्पाद भंडारण कक्ष में तिथिवार उत्पाद को सुरक्षित तरीके से भंडारित किए जाने कहा।

उन्होंने सुरक्षा एवं साफ-सफाई संबंधी दिशा-निर्देशों को दीवार लेखन एवं फ्लेक्स के जरिए प्रदर्शित किए जाने, उत्पादन यूनिट के मशीनों का नियमित रूप से जांच एवं रखरखाव करने, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सहित विद्युत सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान मां दंतेश्वरी साथी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष पुनीता पाण्डे ने बताया कि उत्पादन संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण के बाद गत फरवरी महीने से उक्त रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट का संचालन कर रहे हैं। लक्षित बच्चों एवं माताओं के पोषण को मद्देनजर रखते हुए उत्पाद में गेहूं, सोयाबीन, मूंगफली, चना, रागी और अन्य आवश्यक सामग्रियों को निर्धारित मात्रा में शामिल करने पर ध्यान रख रहे हैं।

साथ ही रेडी टू ईट उत्पाद के पैकेजिंग को भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट से पोषण आहार की आपूर्ति समेकित बाल विकास परियोजना बकावंड एवं करपावंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जा रहा है।

इस मौके पर एसडीएम बकावंड श्री विपिन दुबे सहित सीईओ जनपद पंचायत श्री पारेश्वर कुर्रे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बकावंड विकासखंड में स्वास्थ्य केन्द्र सहित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
Next Article राजधानी के दिग्गज उद्यमी मन्नू नथानी का जन्मोत्सव उल्लास के साथ संपन्न, समाजसेवी कुबेर राठी ने दी आत्मीय बधाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?