BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : समाधान योजना अंतर्गत 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : समाधान योजना अंतर्गत 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2026 3:33 pm
Basant Ratre 63 Views
Share
4 Min Read
SHARE

सरायपाली विद्युत संभाग अंतर्गत 28 हजार से अधिक बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा 42 करोड़ रूपए का छूट

महासमुंद 19 मार्च 2026

सरायपाली विद्युत संभाग अंतर्गत कुल 28,655 बीपीएल विद्युत कनेक्शनधारियों पर लगभग 49 करोड़ रुपए का बकाया है।

समाधान योजना के तहत निर्धारित समय सीमा में पंजीयन कर शेष राशि का भुगतान करने पर इन्हें 42.33 करोड़ रुपए तक की छूट मिलेगी और मात्र 7.05 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।

मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना का सर्वाधिक लाभ छुईपाली, बलौदा, पाटसेन्द्री, बसना ग्रामीण, सरायपाली ग्रामीण, गढ़फुलझर एवं भंवरपुर वितरण केंद्रों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा।

विभाग द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

योजना के अंतर्गत निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत तथा अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं निष्क्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में अधिकतम 50 प्रतिशत एवं अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है।

शेष राशि का भुगतान अधिकतम 6 किस्तों में किया जा सकता है, हालांकि किस्तों के साथ छूट का प्रतिशत क्रमशः कम होता जाएगा।

सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री टी.के. पटेल ने बताया कि योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उपभोक्ता केवल बीपी नंबर एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से मोर बिजली बिल एप या नजदीकी विद्युत कार्यालय में पंजीयन कर सकते हैं।

जगरूकता एवं पंजीयन के लिए बुधवार से प्रत्येक वितरण केंद्र में साप्ताहिक बाजार एवं बड़े गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने हेतु सहयोग की अपील की गई है।उन्होंने बताया कि सरायपाली बिजली संभाग के 12 वितरण केन्द्रों में छुईपाली वितरण केंद्र में सर्वाधिक 4,800 बीपीएल उपभोक्ता हैं, जिन पर 8.02 करोड़ रुपए बकाया है। समय पर 1.04 करोड़ रुपए जमा करने पर इन्हें 6.99 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी।

वहीं बलौदा वितरण केंद्र में 3,842 उपभोक्ताओं पर 6.95 करोड़ रुपए बकाया है, जहां मात्र 95 लाख रुपये जमा करने पर 6 करोड़ रुपए की छूट मिलेगी।

इसी प्रकार बसना ग्रामीण वितरण केंद्र में 3,738 उपभोक्ताओं पर 7.10 करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें 1.04 करोड़ रुपए जमा करने पर 6.05 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त होगी।

कार्यपालन अंभियंता ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लेने के बाद से एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया गया है।

योजना के अनुसार उन्हें अधिकतम 30 यूनिट प्रतिमाह खपत की छूट दी गई थी।

इससे अधिक खपत पर बिल का भुगतान करना था जो नहीं किया गया। बीपीएल कनेक्शन में बेसिक सुविधा के लिए इस्तेमाल किया जाना था पर इसके अतिरिक्त अन्य उपकरण का भी इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने बताया कि समाधान योजना के बाद भी यदि उपभोक्ता बकाया नहीं चुकाते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए समय रहते पंजीयन कर योजना का लाभ लेना आवश्यक है। उपभोक्ता मोर बिजली बिल मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

विभाग द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस लाभकारी योजना का फायदा उठा सकें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : ग्रामीण अंचल से प्रबंधन एवं उद्यमिता की ओर नारी शक्ति
Next Article IMG 20260319 WA0052 🚨“बिना नंबर की बाइक, लेकिन पूरा माल नंबर वन!” — भटगांव पुलिस ने दिखाया एक्शन 🚨
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1788144402374
सेवानिवृत्त हुईं लैलूंगा नगर पंचायत CMO ममता चौधरी, भावुक माहौल में दी गई गरिमामयी विदाई नगर पंचायत परिवार ने सम्मान के साथ विदा किया; पति सुरेंद्र चौधरी और परिवार की मौजूदगी ने समारोह को बनाया खास
लैलूंगा घरघोडा़ रायगढ़ August 31, 2026
फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?