BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में मलेरिया व टीबी उन्मूलन हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में मलेरिया व टीबी उन्मूलन हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

Basant Ratre
Last updated: February 19, 2026 3:32 pm
Basant Ratre 12 Views
Share
3 Min Read
SHARE

एमसीबी/19 फरवरी 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक भरतपुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के सभाकक्ष में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुखी बनाना रहा।

कार्यशाला में स्वास्थ्य अमले को रोग नियंत्रण, रोकथाम और उपचार से जुड़ी अद्यतन तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।प्रथम दिवस: वेक्टर जनित रोगों पर फोकस17 फरवरी 2026 को आयोजित सत्र में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया की रोकथाम, पहचान एवं उपचार पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती एवं जिला मलेरिया कंसलटेंट श्री संजीत सिंह ने लक्षणों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध जांच, दवाओं के समुचित उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और त्वरित उपचार से इन रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

द्वितीय दिवस: टीबी मुक्त भारत की दिशा में पहल18 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष सत्र आयोजित किया गया।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुधांशु पटेल एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह ने टीबी की समय पर पहचान, उपचार की निरंतरता, मरीजों की नियमित ट्रैकिंग तथा निक्षय पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सतर्कता और सतत फॉलोअप अत्यंत आवश्यक है।गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिताप्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. रमन, बीपीएम सुलेमान खान, मलेरिया एवं टीबी प्रभारी राय सिंह श्याम तथा बीईटीओ आर. पी. सोनवंशी की उपस्थिति रही।

साथ ही सेक्टर के सीएचओ, सुपरवाइजर, महिला एवं पुरुष आरएचओ, टीबी मितान एवं स्पुटम रनर सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का जमीनी स्तर पर प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। यह कार्यशाला जिले को मलेरिया, डेंगू एवं टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम सिद्ध होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 24 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे
Next Article जगदलपुर : आईगॉट कर्मयोगी का बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 20 फरवरी को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260219 WA0028
चिपटापानी घाट में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने कार को रौंदा, दंपत्ति गंभीर
Blog February 20, 2026
रायपुर : सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
Blog February 20, 2026
रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
Blog February 20, 2026
बलरामपुर : अवैध भण्डारित रेत पर की गई कार्यवाही
Blog February 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?