BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : पक्के घर ने बदला जीवन, बढ़ाया मान-सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : पक्के घर ने बदला जीवन, बढ़ाया मान-सम्मान

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 1:05 pm
Basant Ratre 12 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1768808716 916b8c10981490ad3c22

वनांचल गांव सोनवाही की फूलबतिया बाई बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास से मिला सपनों का आशिया

नारायपुर 16 जनवरी 2026

जिला मुख्यालय कबीरधाम से 70 किलो मीटर की दूरी पर बसे वनांचल गांव सोनवाही ग्राम पंचायत झलमला विकासखंड बोड़ला की रहने वाली श्रीमती फूलबतिया बाई बैगा के लिये हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था।

कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बरसात का पानी यह सब उनके लिए घर कम हर पल की चिंता ज्यादा थी। लेकिन अब यह डर अतीत बन चुका है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलबतिया बाई बैगा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार अब साकार हो ही गया क्योंकि उनके परिवार को अपना सुरक्षित पक्का आवास मिल गया है।श्रीमती फूलबतिया बाई बैगा बताती है कि सीमित आय और संसाधनो की कमी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए असंभव था। सभी मौसमों में परेशानियां तो बनी रहती थी लेकिन बरसात ज्यादा कष्टकारी होता था।

इतने दूर दराज जगह में रहने के कारण लगता था कि सरकारी मदद हम तक कभी नहीं पहुंचेगी। लेकिन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के सर्वे में जब नाम आया तो पहली बार महसूस हुआ कि सरकार हम तक पहुँच रही है।

आज फूलबतिया बाई बैगा एक मजबूत छत के नीचे सुकून से रहे रहीं है। वे भावुक होकर आगे कहती है कि अब न धूप का डर है और न बारिश का। यह घर सिर्फ रहने की जगह नहीं है बल्कि समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की नींव है।आवास के साथ रोजगार गारंटी में जाॅब कार्ड पंजीबद्ध होने के कारण स्वंय के आवास निर्माण में 95 दिवस का काम और उसका मजदूरी भुगतान के साथ भूमि सुधार कार्य, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड तथा अन्य सरकारी योजना का लाभ पाकर सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

योजना का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता-कलेक्टर श्री गोपाल वर्माबोड़ला जैसे वनांचल और कठिन भौगोलिक क्षेत्र में निर्माण सामाग्री पहुंचाना और कार्यो को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन जिला प्रशासन ने सभी चुनौतियां को पार किया और सुनिश्चित किया गया कि दूरी एवं दुर्गमता निर्माण कार्य और गुणवत्ता में बाधा न बने।

योजना की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवास निर्माण की स्वीकृत राशि 2 लाख प्रगति के आधार पर सीधें हितग्राही के बैंक खाता में ऑनलाइन डी.बी.टी. के माध्यम से पहुंची जिससे फूलबतिया बाई बैगा ने स्वंय अपनी निगरानी में अपने पक्के आवास का निर्माण कराया है।अब तक 4200 से अधिक बैगा परिवारों को मिला अपना पक्का आवास- प्रभारी सीईओ श्री विनय पोयामप्रभारी जिला पंचायत सीईओं श्री विनय कुमार पोयाम ने बताया की प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जिले में 9625 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृति के विरूद्ध 9206 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 7485 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त, 5107 हितग्राहियों को तृतीय किश्त एवं 2594 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त की राशि प्रदाय की जा चुकी है।अभी तक 4210 पक्के और सुन्दर आवास पूरे हो चुके है और इसमें बैगा समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ खुशियों भरा जीवन व्यतित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय को शासन की कल्याणकारी योजना से लाभांवित होकर समाज में सम्मानपुर्वक रहने का अवसर मिला है।

फूलबतिया बाई बैगा का पक्का आवास इस बात का प्रतीक है कि सरकार की योजनाएं अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। सोनवाही जैस गांव में खड़ा यह पक्का घर न केवल एक परिवार के सपनों की कहानी है बल्कि कबीरधाम जिले के विकासखंड बोड़ला में विकास, विश्वास और आत्मसमान की नई मिसाल है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article पेशी से पहले ही नायब तहसीलदार ने सुना दिया फैसला, राजस्व न्यायालय की गरिमा तार-तार
Next Article रायपुर : सरसों की खेती से आत्मनिर्भर बनीं बजरहीन बाई गोंड़
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260225 WA0028
स्वास्थ्य सेवाओं की ‘रीढ़’ के साथ बजट में सौतेला व्यवहार: 17,500 NHM कर्मचारियों के भविष्य पर सरकार ने साधा मौन👉”ज्ञान और गति का संकल्प” में स्वास्थ्य योद्धा क्यों हाशिए पर? NHM संविदा कर्मचारियों ने बजट को बताया ‘उपेक्षा का दस्तावेज’
Blog February 25, 2026
IMG 20260224 WA0027
एयरटेल ने बड़े पैमाने पर डिजिटल एनबीएफसी प्लेटफॉर्म स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म में से एक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक निवेश
Blog February 25, 2026
1 3
रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर का सख्त संदेश—एक भी व्यक्ति न छूटे, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
Blog February 25, 2026
IMG202511241632182
बजट 2026: कागज़ी विकास की चमक, ज़मीनी सच्चाई में अंधेरा” — टीएस सिंह देव का तंज
Blog February 25, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?