BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा नारको को-ऑर्डिनेशन की संयुक्त समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा नारको को-ऑर्डिनेशन की संयुक्त समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: January 17, 2026 5:50 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सजगता और सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देशनशा क्राइम का पहला चरण है, नशे के कारोबार में हो कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर श्री अजीत वसंत

अंबिकापुर, 17 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा नारको को-ऑर्डिनेशन के सम्बन्ध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित पुलिस, राजस्व, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, परिवहन, नगर पालिका और आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत में जिले में नशे के कारोबार में रोक लगाने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों द्वारा प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देशित किया।नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी के निर्देश-कलेक्टर ने कहा कि नशे का कारोबार चिंता का विषय है, नशा क्राइम का पहला चरण है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का मूल नशे से सम्बंधित होता है,

इसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों पर अवैध शराब, गांजा, अफीम, सिरप, सिरिंज, इंजेक्शन या अन्य नशीली दवाओं के व्यापार का संदेह हो, उनके संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर तत्काल उपलब्ध कराएं। संदेहास्पद गतिविधियों पर निगरानी रखें,सूचना प्राप्त होते ही त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होंने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी को सभी मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डॉक्टरों के परामर्श पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज परिसर के 100 गज के भीतर तम्बाकू से संबंधित अन्य उत्पादों का विक्रय करने वाले दुकानों को समझाइश दें, नोटिस के बाद भी दुकान न हटाने पर आवश्यक कार्रवाई कर दुकानों को हटवाएं।एसपी श्री राजेश अग्रवाल ने वन विभाग को अंदरूनी क्षेत्रों में गांजे की खेती पर निगरानी रखते हुए तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने कहा।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों एवं पड़ोसी जिलों से आने वाले वाहनों की सतत जांच करें। उन्होंने कहा कि हमें नशे के कारोबार को रोकने में गम्भीरता से कार्य करना होगा।

बैठक में समाज कल्याण विभाग को नशामुक्ति से सम्बंधित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया।जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस, राजस्व एवं सम्बन्धित विभाग की टीम को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने दिए गए निर्देश-कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से अनुभागवार चर्चा कर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एसडीएम, एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सघन मॉनिटरिंग करें। किसी प्रकार की समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएं।

विपरीत परिस्थिति में पूर्व तैयारी जरूरी है, कार्ययोजना बनाकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से समाज प्रमुखों से बात करें, सामाजिक समस्याओं पर चर्चा करें। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का अच्छा व्यवहार रहे। गांव में कोटवारों एवं पटेलों को सक्रिय करें, लोकल लेवल की समस्याओं के बारे में जानें।

उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवांछित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सूचना तंत्र मजबूत करने निर्देशित किया, ताकि किसी भी घटना की पूर्व सूचना मिल सके। इस दौरान धर्मांतरण, माइनिंग, अधिग्रहण, अवैध पट्टे से सम्बंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई तथा कहा कि ऐसे मुद्दों पर हमें संवेदनशीलता से कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अधिकारों तथा दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था प्रभावी रूप से बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल

ने कहा किअनुविभाग एवं थाना स्तर पर राजस्व और पुलिस अधिकारियों को नियमित संवाद बनाए रखने की जरूरत है। अनवरत समस्याओं पर विशेष फोकस करें। सूचनाओं का आपसी आदान-प्रदान कर समय रहते प्रभावी कार्रवाई किया जाए, ताकि आमजनों से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों से संवाद बनाने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
Next Article राजनांदगांव : एलिम्को द्वारा वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260417 WA0002
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन
Blog April 17, 2026
spiral null 1776403082696
💥👉Avya Singh Shines in CBSE Class 10 Exams, Brings Pride to the District with 99 Marks🎉
Blog April 17, 2026
spiral null 1776391070113
💥👉घरघोड़ा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
Blog April 17, 2026
spiral null 1776314164587
कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Blog April 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?