BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तमनार में “महासंग्राम” का ऐलान ; प्रशासन के ‘धोखे’ से भड़के 14 गांव… @गारे पेलमा सेक्टर-1 की जनसुनवाई को बताया ‘फर्जी’, 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन ‘आर्थिक नाकेबंदी’ शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तमनार में “महासंग्राम” का ऐलान ; प्रशासन के ‘धोखे’ से भड़के 14 गांव… @गारे पेलमा सेक्टर-1 की जनसुनवाई को बताया ‘फर्जी’, 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन ‘आर्थिक नाकेबंदी’ शुरू

Basant Ratre
Last updated: December 12, 2025 9:10 am
Basant Ratre 55 Views
Share
3 Min Read
IMG 20251212 WA0004
SHARE

.*रायगढ़।* जिले में कोयला खदानों के लिए मशहूर तमनार की धरती एक बार फिर सुलग उठी है। गारे पेलमा सेक्टर-1 की स्थापना को लेकर 8 दिसंबर 2025 को हुई जनसुनवाई को ग्रामीणों ने “प्रशासनिक छलावा” करार देते हुए अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

1001335170

प्रभावित 14 गांवों के सरपंचों और जनता ने सी.एच.पी. चौक, लिबरा में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी (चक्काजाम) की घोषणा कर दी है।

*शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप : “सुनवाई नहीं, नाटक हुआ” -* एसडीएम घरघोड़ा को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में साफ शब्दों में लिखा गया है कि 8 दिसंबर को हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसुनवाई में जनता को धोखा दिया गया।

* प्रशासन ने तय जगह के बजाय अन्यत्र “छद्म जनसुनवाई” (फर्जी सुनवाई) कराई।* पुलिस बल का प्रयोग करके आम प्रभावित जनता को कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया।* कंपनी के कर्मचारियों, ठेकेदारों और चुनिंदा समर्थकों को माइक थमाकर मनमानी रिपोर्ट तैयार की गई।

*14 गांवों का एक ही नारा :* “जब तक सुनवाई रद्द नहीं, तब तक रास्ता बंद” – इस “छल-कपट” के विरोध में धौराभांठा, टांगरघाट, आमगांव, बिजना, बुड़िया, लिबरा, झिंकाबहाल, झरना और खुरुसलेंगा समेत 14 गांवों की जनता एक हो गई है। ग्रामीणों ने 12.12.2025 से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू करने पत्र SDM को सौंप दिया है इसका सीधा मतलब है कि क्षेत्र से व्यावसायिक वाहनों और कोयला परिवहन का पहिया पूरी तरह थम जाएगा।

*प्रशासन को खुली चेतावनी :* सरपंचों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि इस आंदोलन के दौरान अगर किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

*हस्ताक्षर ने बढ़ाई गर्मी :* ज्ञापन पर लिबरा, धौराभांठा, झिंकाबहाल, आमगांव, झरना, टांगरघाट और बुड़िया जैसे प्रमुख ग्राम पंचायतों के सरपंचों के हस्ताक्षर और सील मौजूद हैं।

11 दिसंबर को रिसीव कराए गए इस पत्र ने प्रशासन की नींद पूरी तरह उड़ा दी है।

*सवाल अब भी कायम :* क्या प्रशासन ग्रामीणों के इस आक्रोश को शांत कर पाएगा, या फिर तमनार एक बड़े टकराव की ओर बढ़ रहा है? 12 तारीख से शुरू हो रही यह नाकेबंदी कई कंपनियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251212 WA0021 एनटीपीसी तलईपल्ली कोल माइंस में CISF की औपचारिक तैनाती शुरू, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत
Next Article IMG 20251212 WA0027 आदिवासी विभाग का खूनी खेल: एक जान पर तीन छात्रावासों का बोझ, न आवास, न राहत – सड़क पर बिखर गया एक परिवार का सपना.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260421 075028
💥👉वेदांता हादसे की जांच तेज: बिलासपुर कमिश्नर ने मांगे सबूत, 29 अप्रैल को होगी खुली सुनवाई
Blog April 21, 2026
IMG 20260421 070917
💥👉42 डिग्री में घरघोड़ा की जनता पर, पानी ढूंढते-ढूंढते सूख रहे गले, चौक चौराहों पर एक घड़े पानी की व्यवस्था नहीं
Blog April 21, 2026
2 1
💥👉रोजगार की राह आसान: लाईवलीहुड कॉलेज में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू
Blog April 20, 2026
IMG 20260419 WA0050
💥👉घरघोड़ा मे गुंजा गौरव —एनडीए में 30वीं रैंक लाने वाले अक्षत किशोर मिश्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन
Blog April 19, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?