BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : पुलिस विभाग के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवा एवं सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : पुलिस विभाग के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवा एवं सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Basant Ratre
Last updated: June 29, 2025 7:41 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

सड़क दुर्घटनाओं में जीवन रक्षा के लिए CPR जैसी तकनीकों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अम्बिकापुर, 28 जून 2025कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों हेतु आपातकालीन चिकित्सा सेवा एवं सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डीपीएम डॉ. पुष्पेन्द्र राम, प्रशिक्षक डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान, सुश्री नीतू केसरी, श्री प्रशांत कश्यप, यातायात विभाग, 112 और 108 वाहन सेवा के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के सभी विकासखंडों से आए पुलिस दल उपस्थित रहे।

आपात चिकित्सा सेवा की जानकारी से बच सकती हैं अनमोल जानेंकार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चिकित्सकीय सहायता न मिलने के कारण कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसे में पुलिस विभाग का प्रशिक्षण और जागरूकता बेहद जरूरी है ताकि हादसों के समय सही प्राथमिक उपचार देकर लोगों की जान बचाई जा सके।

उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा अभियान में भाग लेने की अपील की।सड़क सुरक्षा में प्राथमिक उपचार का महत्वसिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी ने कहा कि आज सड़क और परिवहन हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है। परिवहन व्यवस्था ने जहां दूरी घटाई है, वहीं जीवन के जोखिम को भी बढ़ा दिया है। हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं। हमारा प्रयास है कि इस तरह के प्रशिक्षणों से पुलिस और अन्य विभागों के लोग सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में जीवनरक्षक उपायों को अपनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।तकनीक पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रशिक्षक डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान ने सड़क दुर्घटना, शर्पदंश, बिजली गिरना जैसी घटनाओं में आपातकालीन प्राथमिक उपचार और CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने, डूबने, बिजली का झटका लगने या सांस रुकने की स्थिति में CPR देने से जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने CPR के मुख्य चरण Circulation (छाती पर दबाव देना), Airway (वायुमार्ग खोलना) और Breathing (कृत्रिम सांस देना) की विस्तार से जानकारी दी और इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

मानसिक स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का गहरा संबंधमानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुश्री नीतू केसरी ने कहा कि वाहन चलाते समय मानसिक स्थिरता और इमोशनल इंटेलिजेंस जरूरी है। नशे, गुस्से या तनाव की स्थिति में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने कहा कि योग, मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीकें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मददगार हैं। कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article थाना बिलाईगढ पुलिस की त्वरित कार्यवाही @पत्रकार से मारपीट करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Next Article चक्रधरनगर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d