BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : गरीब परिवार की नवजात पलक को मिला नया जीवन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : गरीब परिवार की नवजात पलक को मिला नया जीवन.

Basant Ratre
Last updated: November 29, 2024 5:42 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1732881799 7b70bd07a44feb588e41
SHARE

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बनी जीवनदायिनीआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से देश के गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को सालाना 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना की मदद से उन लोगों को फायदा मिलता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं पर आने वाले खर्चे का वहन नहीं कर पाते। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का एक कार्ड बनता है, जिसके अंतर्गत वे अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जिले के नागरिकों को भी आयुष्मान भारत योजना का निःशुल्क लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना से महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बेलसोंडा के निवासी प्रकाश यादव और उनके परिवार के लिए आयुष्मान भारत योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। इस योजना ने न केवल उनकी नवजात बच्ची पलक की जान बचाई बल्कि उन्हें आर्थिक संकट से भी उबारा। प्रकाश यादव की बेटी का जन्म 14 सितंबर 2023 को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुआ। बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने तुरंत गहन चिकित्सा की सलाह दी। बच्ची को रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया। इलाज लंबा चला, लगभग 45 दिनों तक, और इसका कुल खर्च 2.75 लाख रुपये तक पहुंच गया।प्रकाश यादव गरीब परिवार से हैं और कृषि मजदूरी पर निर्भर हैं उनके लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना नामुमकिन था। यही वह समय था जब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने उनका सहारा बनकर उनकी मदद की। पात्र होने से योजना के तहत उन्हें बच्ची का पूरा इलाज मुफ्त में उपलब्ध हुआ। प्रकाश ने अपनी बच्ची पलक को नई जिंदगी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा “आयुष्मान भारत योजना के बिना मेरी बच्ची का इलाज संभव नहीं था। इस योजना ने हमें जीवनदान दिया है। मैं प्रधानमंत्री जी और छत्तीसगढ़ सरकार का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने गरीब परिवारों के लिए इतनी बड़ी सुविधा दी है।” आयुष्मान भारत योजना की सफलता और इसके दूरगामी प्रभावों का प्रमाण है। प्रकाश यादव का परिवार अब इस योजना का प्रचार-प्रसार कर अन्य लोगों को भी इसके लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732881237 be12cc73e03b78c1342b बलरामपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की खुशहाली और समृद्धि का खुला द्वार.
Next Article IMG 20241129 WA0024 रितेश कुमार गुप्ता ने CGPSC में 59वां रैंक प्राप्त कर चौथी बार चयनित होकर परिवार एवं समाज को किया गौरवान्वित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d