BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की खुशहाली और समृद्धि का खुला द्वार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की खुशहाली और समृद्धि का खुला द्वार.

Basant Ratre
Last updated: November 29, 2024 5:20 pm
Basant Ratre 156 Views
Share
3 Min Read
1732881237 be12cc73e03b78c1342b
SHARE

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 14 नवम्बर 2024 से राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पेयजल, मेडिकल किट की व्यवस्था के साथ-साथ खरीदी करने के लिए काम आने वाले समस्त उपकरणों को दुरूस्त कर रखा गया है। इसके साथ ही समय-समय पर नोडल अधिकारियों द्वारा धान केन्द्रों का जायजा भी लिया जा रहा है। जिससे अभी तक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है और वे आसानी से खरीदी केन्द्रों में धान बेच रहे हैं। साथ ही किसानों समय पर धान की राशी का भुगतान भी हो रहा है। जिले में अब तक 367 किसानों ने धान बेचा है साथ ही राज्य सरकार द्वारा 04 करोड़ 21 लाख 89 हजार 400 रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है।जिले के सहकारी समिति तातापानी के खरीदी केन्द्र तातापानी में धान बेचने आये किसान संतुष्ट होकर अपना धान बेच रहे हैं। खरीदी केन्द्र तातापानी में धान बेचने आये ग्राम नवाडीह के कृषक श्री रघुवीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आज वह 120 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने आये हैं। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की मान से धान की खरीदी कर रही है, जो किसानों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय की ओर से बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन मूल्य धान खरीदी करने के लिए आभार जताया। आगे वह बताते हैं कि इस बार जिला प्रशासन ने खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए व्यवस्थित ढ़ंग से समुचित व्यवस्था की गई है। यहां पर किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री रघुवीर बताते हैं कि धान बेचकर मिलने वाली राषी से वे सरसों, चना, गेहू की फसल लगाएगें और खेती-बाड़ी के साथ-साथ परिवारिक कार्याे में उपयोग करेंगे। इसी प्रकार खरीदी केन्द्र में हमाल का काम करने वाले ग्राम धनगांव के लुइसा केरकेट्टा एवं ग्राम सारंगपुर के अशोक सिंह बताते हैं कि खरीदी केन्द्र में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। किसानों द्वारा लाये गये धान को बारदानों में डालकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे में तौलकर उसकी सिलाई अच्छी तरह से करते हैं। समिति के ऑपरेटर श्री छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर सिस्टम, स्कैनर, प्रिंटर, इंटरनेट, विद्युत सभी व्यवस्था दुरूस्त हैं। साथ ही खरीदी केन्द्र में सीसीटीवी भी लगाया गया है। इसके साथ ही धान उपार्जन में आने वाली कठिनाइयों के टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिसमें किसान 1800-233-3663 संपर्क कर अपनी समस्या का निदान कर सकते है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732880928 d96f2c74032f225559f1 धमतरी : जिले में धान की बम्पर आवक, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के फैसलों से किसानों में संतोष व्याप्त.
Next Article 1732881799 7b70bd07a44feb588e41 महासमुंद : गरीब परिवार की नवजात पलक को मिला नया जीवन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260807 WA1016
घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, क्षितिज गुरभेले संभालेंगे प्रशासन की कमान छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की जारी सूची, घरघोड़ा को मिला युवा आईएएस अधिकारी
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026
1 2
पेलमा परियोजना के विस्थापितों के हक पर प्रशासन सख्त, पुनर्वास में नहीं चलेगी लापरवाही कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा—प्रभावित परिवारों के हित सर्वोपरि, सहमति से तय होगा पुनर्व्यवस्थापन स्थल
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 7, 2026
IMG 20260807 170525
बारिश में खुली सरकारी व्यवस्था की पोल—दफ्तरों में बाल्टी, कॉलोनियों में तिरपाल; कर्मचारी पूछ रहे, ‘छत कब मिलेगी?’
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026
IMG 20260806 WA0026
वार्ड क्रमांक 5 अब रोशनी से जगमग: पार्षद अनिल लकड़ा की पहल पर सभी बिजली खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?