BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026

Basant Ratre
Last updated: March 17, 2026 7:28 pm
Basant Ratre 106 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1773750618 7d3722f87e4b1782ebbb

पोड़ी की सुनिता के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 19 हजार से अधिक के बकाया बिल में मिली 75% की छूटमोर बिजली ऐप एवं कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराकर ले सकते हैं लाभ

रायपुर, 17 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को बकाया बिजली बिल में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 घरेलू उपभोक्ताओं के लिए संजीवनी बनकर उभरी है।

यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे और बढ़ते बकाया, ब्याज एवं सरचार्ज के कारण मानसिक एवं आर्थिक दबाव झेल रहे थे।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के पोड़ी ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती सुनीता के जीवन में इस योजना ने नई उम्मीद जगाई है।

सालों से बकाया बिजली बिल की चिंता में डूबी सुनीता को जब योजना का लाभ मिला, तो उनके चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव नजर आया।भारी बकाया बिल से मिली 75% तक की छूटहितग्राही श्रीमती सुनीता ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल बढ़ते-बढ़ते 19,970 रुपए तक पहुंच गया था।

सीमित आय और ग्रामीण परिवेश के कारण इतनी बड़ी राशि एकमुश्त जमा करना उनके लिए संभव नहीं था।

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उनके प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया और उन्हें लगभग 75 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई,

जिससे उन्होंने मात्र 6,200 रुपए जमा कर अपना बकाया बिल चुकता कर लिया।

श्रीमती सुनीता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ते बिजली बिल को लेकर वे लगातार चिंतित रहती थीं और बिजली कटने का भय भी बना रहता था। योजना के माध्यम से मिली छूट ने उनकी चिंता को दूर कर दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब वे निश्चिंत महसूस कर रही हैं।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 का उद्देश्य ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है, जो विभिन्न कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे।

योजना के माध्यम से ब्याज एवं सरचार्ज में छूट देकर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है, जिससे न केवल बकाया राशि की वसूली हो रही है, बल्कि आमजन के घरों में विद्युत आपूर्ति भी सुचारू बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता श्री रोशन नागवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 12 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2023 की स्थिति में जिन उपभोक्ताओं की राशि बकाया है, उन्हें इस योजना के तहत विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक उपभोक्ता ’मोर बिजली ऐप’ के माध्यम से स्वयं का पंजीयन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जो उपभोक्ता डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, वे सीधे विभागीय कार्यालय में आकर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश के हजारों परिवारों को राहत प्रदान कर रही है। जिससे सुनीता की तरह अब बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल से मुक्ति मिलेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन
Next Article रायपुर : भालू के हमले में घायल ग्रामीण को मिली त्वरित सहायता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026
IMG 20260807 WA1016
घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, क्षितिज गुरभेले संभालेंगे प्रशासन की कमान छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की जारी सूची, घरघोड़ा को मिला युवा आईएएस अधिकारी
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026
1 2
पेलमा परियोजना के विस्थापितों के हक पर प्रशासन सख्त, पुनर्वास में नहीं चलेगी लापरवाही कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा—प्रभावित परिवारों के हित सर्वोपरि, सहमति से तय होगा पुनर्व्यवस्थापन स्थल
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?