BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : सरायपाली में जल्द बनेगा नया उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र – प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : सरायपाली में जल्द बनेगा नया उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र – प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर

Basant Ratre
Last updated: March 8, 2026 4:43 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

आरंगी उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के 17 गाँव के उपभोक्ता हुए लाभांवित

महासमुंद, 08 मार्च 2026

महासमुंद जिले के सरायपाली संभाग के अंतर्गत आरंगी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की गई।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने उपकेन्द्र में अधिक क्षमता के नए ट्रांसफार्मर को बटन दबाकर प्रारंभ किया। 33/11 केव्ही के आरंगी उपकेन्द्र की क्षमता अब 3.15 MVA से बढ़कर 5 MVA हो गई है।

इससे पहले श्री कंवर ने सरायपाली संभाग के अंतर्गत राजपालपुर में 132/ 33 KV के प्रस्तावित नए उच्चदाब उपकेंद्र के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण विद्युत मांग भी बढ़ी है ऐसे में इस नए उच्च दाब उपकेन्द्र को दो साल के अंदर पूरा किया जाना है। श्री कंवर ने काम में तेजी लाने तथा उपकेन्द्र को जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यपालक निदेशक श्री जे एस नेताम भी मौजूद थे।

आरंगी में उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि के अवसर पर उपस्थित उपभोक्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिधियों को संबोधित करते हुए एमडी श्री कंवर ने बताया कि अब पथरला और आरंगी वितरण केंद्रों के उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 5 फीडर के 17 गांवों के 2000 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली की आपूर्ति अधिक स्थिर होगी।

इस अवसर पर स्थानीय सरपंच श्री भोजराज प्रधान ने एमडी श्री कंवर का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या होने के संबंध में सूचित किया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन में ही उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि की गई।

श्री कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेशभर में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार गर्मी के दिनों में विद्युत की संभावित मांग वृद्धि के अनुरूप सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बहुत बड़ा अनुदान इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दे रही है जिसका अधिकतम लाभ आमजन अवश्य लें।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री वाय के मनहर , कार्यपालन अभियंता श्री महेश नायक, श्री टी के पटेल समेत क्षेत्रीय उपभोक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : जशपुर होमस्टे के प्रति अन्य राज्यों के पर्यटक हो रहें आकर्षित
Next Article महासमुंद : महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d