BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोण्डागांव : जिले में 08 नए विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोण्डागांव : जिले में 08 नए विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 6:24 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने प्रशासन की तैयारीकोण्डागांव, 24 मार्च 2025कोण्डागांव जिले में लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा आरडीएस योजना के तहत जिले में चार नए विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना की स्वीकृति मिली है, जिनमें कोण्डागांव विकासखण्ड के बोटीकनेरा और बोलबोला, माकड़ी विकासखण्ड के बालोण्ड और शामपुर शामिल हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इन उपकेन्द्रों के लिए राजस्व विभाग को सात दिनों के भीतर भूमि आबंटन करने के निर्देश दिए हैं।इसके पहले कलेक्टर श्री दुदावत ने 33/11 केवी के लोहार पारा, पीपरा, लांजोड़ा रांधना में बनने वाले नए उपकेन्द्रों हेतु भूमि आबंटन प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत भूमि आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। साथ ही 132/33 केवी के जामगांव में भी एक उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है। लोहरा पारा, पीपरा, लंजोड़ा, रांधना, बोटीकनेरा, बालोण्ड, बोलबोला, शामपुर और जामगांव सहित सभी 08 नए उपकेन्द्रों के निर्माण से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे नागरिकों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। इस प्रकार जिले में बनने वाले उपकेन्द्र सहित कुल 08 नये सब स्टेशन के निर्माण के साथ जिले के नागरिकों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।जिला प्रशासन द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन नए उपकेन्द्रों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन की इन पहलों से कोण्डागांव जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलबोला सब स्टेशन अंतर्गत चिखलपुटी, दूधगांव, कोकोड़ी, जरेबेंदरी, करंजी एवं अन्य गांव को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार बोटीकनेरा सब स्टेशन अंतर्गत सोनाबाल, मड़ानार, नगरी, मुनगापदर, मोहलई, बालासार, मेंडपाल, बोरगांव एवं गोलावण्ड के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। शामपुर सब स्टेशन अंतर्गत करमरी, कावरा, उमरगांव, बेलगांव, टेड़मुंडा, लभा, दण्डवन, मारागांव, पवई एवं हुक्काबेड़ापाथरी के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। साथ ही जामगांव सब स्टेशन अंतर्गत केशकाल, विश्रामपुरी, बड़ेराजपुर के सभी गांव एवं फरसगांव के कुछ गांव लाभान्वित होंगे।संपर्क केन्द्र से भी बिजली संबंधी शिकायतों का किया जा रहा समाधानकलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने निर्देशानुसार जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संपर्क नंबर के हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस पहल के तहत अब तक जिले भर से 55 शिकायतें दर्ज कराई गई है। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बड़ेराजपुर क्षेत्र से प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर श्री दुदावत ने इन शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किए हैं।जिले में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नागरिकगण हेल्पलाइन नंबर 07786-299028 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन नंबर में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ ही वॉटसएप्प पर भी मैसेज कर सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने एसएससी सीजीएल में ऑल इंडिया टॉप कर बढ़ाया प्रदेश का मान, कलेक्टर ने किया सम्मानित बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Next Article कोरिया : विश्व क्षय दिवस पर कोरिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 69 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d