BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : विश्व क्षय दिवस पर कोरिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 69 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : विश्व क्षय दिवस पर कोरिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 69 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 6:27 pm
Basant Ratre 107 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कोरिया, 24 मार्च 2025विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरिया जिले की 69 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी सोनपाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद राजकीय गीत का सामूहिक गायन हुआ और अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है और इसी दिशा में कोरिया जिले की 69 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2023 के लिए टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया।कार्यक्रम में टीबी से स्वस्थ हो चुके मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। श्री अखिलेश यादव, श्री होलेश्वर पैकरा और श्री आशीष चक्रधारी ने बताया कि कैसे उन्होंने समय पर इलाज कराकर टीबी पर विजय पाई।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया और जिले के पांच उपचाररत मरीजों को गोद लेकर श्निक्षय मित्रश् बनने की बात कही ताकि उन्हें पोषण आहार मिल सके। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े ने भी जिले के पांच मरीजों को गोद लेने और पोषण आहार प्रदान करने की बात कही।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, जो स्वयं टीबी से ठीक हो चुकी हैं, ने अपने इलाज के अनुभव साझा किए और कहा कि टीबी का इलाज संभव है और यह पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से संकोच न करने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की।कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 69 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रमाण पत्र और गांधी जी की कांस्य प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. इमरान खान और डॉ. योगेंद्र चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 में कोरिया जिले में 13,424 संभावित मरीजों की जांच की गई, जिसमें 281 मरीज टीबी से ग्रसित पाए गए और उनका इलाज शुरू किया गया।कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने तीन मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार प्रदान किया। अपने संबोधन में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले की 69 ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त होने पर बधाई दी और समस्त ग्राम पंचायतों को सतत निगरानी बनाए रखने और संभावित मरीजों की जांच कराने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के नागरिकों से ‘निक्षय मित्र‘ बनकर पोषण सहायता प्रदान करने की भी अपील की।इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जनपद पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोण्डागांव : जिले में 08 नए विद्युत उपकेन्द्र की होगी स्थापना
Next Article 1742820642 ed010a2b86d04eff701e 1 बलरामपुर : साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260819 094623
पुसल्दा स्कूल में पॉलीथिन का ‘सहारा’, फिर भी छत नहीं रोक पा रही बारिश; बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!
घरघोडा़ रायगढ़ August 19, 2026
file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?