BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण

Basant Ratre
Last updated: September 16, 2026 8:25 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260916 201536

पंडरिया।  पंडरिया विधानसभा अंतर्गत किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में कृषि एवं सहकारिता से जुड़े कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित,पंडसरिया में आज विधायक भावना बोहरा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही कुल 229 गांव के 14853 किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण एवं 2946 नए किसान सदस्यों को शेयर का वितरण व प्रमाण पत्र वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों की मेहनत का उन्हें उचित लाभ मिले, इसके लिए सहकारी शक्कर कारखाने को मजबूत करना और किसानों को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि कृषि को अधिक लाभकारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। किसानों को पूर्ण भुगतान मील इसके लिए हमने निरंतर प्रयास किया और विगत 5 वर्षों की तुलना में इस वर्ष हमने किसानों के बकाया भुगतान की राशि सबसे तेज रिकॉर्ड समय मे पूर्ण राशि का भुगतान किया।

भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन देने तथा सहकारिता से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता किसान कल्याण और ग्रामीण विकास है। डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भावना बोहरा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में इस वर्ष किसानों को 40 करोड़ से अधिक की एफ.आर.पी. राशि का शत प्रतिशत भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है। उन्होंने समस्त शेयर धारक गन्ना किसानों व नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है। हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले। किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर किसान संघ के उपाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्रवंशी जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति नन्दनी साहू जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति राजेश्वरी घृतलहरे जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविश ठाकुर जी, श्री प्रदीप गोस्वामी जी, श्री फलीत साहू जी, श्री बाल मुकुन्द चन्द्रवंशी जी, श्री बालाराम चन्द्रवंशी जी, श्री सुरेश दुबे जी, श्री द्वारिका चन्द्रवंशी जी, श्री शिवनाथ वर्मा जी, श्री शिवकुमार चन्द्रवंशी जी, श्री कल्याण सिंह जी, श्री ओम यदू जी, श्री डीसी चन्द्रवशी जी, श्री मनोज ठाकुर जी, श्री भागीरथी साहू जी, श्री कृष्णा चन्द्राकर जी, श्री विकास पाण्डेय जी, श्री यशपाल छाबड़ा जी, श्री रोशन जैन जी, श्री रमेश गुप्ता जी, श्री राम कुमार चंद्राकर जी, श्री अश्वनी यदु जी, श्री राजकु‌मार नेताम जी, श्री भानेश्वर जायसवाल जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शक्कर कारखाना के अधिकारी व कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026
कवर्धा झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में टोनही होने के संदेह में अपनी मां के साथ माRपीट कर Hत्या
कवर्धा September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d