रायपुर। दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमैन माननीय चन्द्रबोधि पाटील के रायपुर आगमन पर भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार चन्द्रबोधि पाटील बोधगया सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ भारतीय बौद्ध महासभा जिला भोपाल के अध्यक्ष मनोज माणिक भी मौजूद रहे। दोनों के रायपुर स्टेशन पहुंचने पर भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड़, जिला महासचिव अजय शेंद्रे, कोषाध्यक्ष विनायक वरघट, महिला विंग की अध्यक्ष उषा ऊके, महासचिव सुशीला भीमटे, उपाध्यक्ष प्रतिभा मेश्राम, सचिव गौतमा रंगारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र गोंडाने एवं के.आर. ऊके सहित संस्था के कार्यकारिणी सदस्य रोहिणी बोरकर, सपना सोनपिपरे, जी.एस. मेश्राम और प्रदीप रंगारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने चन्द्रबोधि पाटील एवं मनोज माणिक का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और बौद्ध समाज की एकजुटता को लेकर आपसी संवाद भी किया। रायपुर स्टेशन पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में बौद्ध समाज के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बौद्ध समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे अवसर संगठन के सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, संवाद और सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
