रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला बॉडी की नई कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार को लेकर पंचशील बुद्ध विहार, डॉ. राजेंद्र नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सदस्यों की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।




बैठक में महिलाओं, युवाओं और अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर विचार रखे।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भारतीय बौद्ध महासभा को आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं संगठित स्वरूप दिया जाए। रायपुर जिला बॉडी को संगठन की गतिविधियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक भावना के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई।
सदस्यों ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदों के विस्तार से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाज के बीच सक्रिय होकर काम करने से होगी। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष: विजय गजघाटे
महासचिव: अजय सेंदरे
कोषाध्यक्ष: विनायक वरगट
उपाध्यक्ष: हितेश गायकवाड़, खुशाल टेम्भूर्ण, अनिल ढोके, राजकुमार रामटेके, दिलीप टेम्भूर्णे
सचिव: कुणाल गौरे (संस्कार), विजय चौहान, राष्ट्रपाल वांन्द्रे, सजीव ढाबारे, मंगला गोड़ाने, अनिल बंसोड, वैशाली गवई
कार्यकारिणी सदस्य: पुरुषोत्तम डोंगरे, राहुल वरके, अनिल बोरकर, प्रदीप रंगारी, रतन डोगरे, अतुल गजभिये, सुशील मेश्राम, मदनलाल मेश्राम, नैना मेश्राम, विनोद मेश्राम, अविनाश धूल, बी.आर. धावडे, ज्मुकेश डोंगरे, वैशाली मेश्राम एवं अरुणा लाडे।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन से रायपुर जिले में भारतीय बौद्ध महासभा की सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
