BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: August 26, 2026 6:26 pm
Basant Ratre 4 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260826 181503

पंडरिया। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया नगर के हर वार्ड में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं जनता की सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। नगर पालिका परिषद् पंडरिया अंतर्गत मिली इस स्वीकृति के लिए विधायक भावना बोहरा ने समस्त नगरवासियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न आवश्यक अधोसंरचना कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर सहित पूरी विधानसभा में विकास कार्य लगातार तीव्र गति से हो रहें हैं। आज पंडरिया नगर में चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। 1 करोड़ से अधिक की मिली इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पंडरिया विधानसभा की जनता जो विश्वास मेरे प्रति व्यक्त किया है उस विश्वास के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं। हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर जनता से मिलना उनसे संवाद करना, उनकी आवश्यकताओं को जानना यह हमारी प्राथमिकता है और उसके अनुरूप ही आज पंडरिया नगर के हर वार्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, न्याय व्यवस्था, नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया नगर को सुविधायुक्त और विकसित नगर के रूप में नई पहचान मिले। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता मिल रही है। आज भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से पंडरिया विधानसभा में किसानों को खेती के लिए पानी और पेयजल हेतु 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई एवं जल आवर्धन परियोजनाएं अपना आकार ले रहीं हैं। पंडरिया नगर और हमारा पूरा विधानसभा निरंतर विकास कर रहा है, वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आज पक्की सड़कें आवागमन को सुगम बना रहीं हैं वहीं उन क्षेत्रों में संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित कर रही है। 3500 से अधिक पीएम अवास से उन्हें पक्की छत मिली, स्वच्छ पेयजल और विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली एवं विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260826 085035 सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?