BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिरहोर बस्ती पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, महतारी वंदन की जानकारी देकर दो हितग्राहियों के स्वयं भरे फॉर्मघरघोड़ा यूथ सेंटर का निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों का बढ़ाया हौसला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिरहोर बस्ती पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, महतारी वंदन की जानकारी देकर दो हितग्राहियों के स्वयं भरे फॉर्मघरघोड़ा यूथ सेंटर का निरीक्षण कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों का बढ़ाया हौसला

Basant Ratre
Last updated: February 15, 2024 8:26 pm
Basant Ratre 858 Views
Share
3 Min Read
SHARE
Picsart 24 02 14 19 12 10 317



रायगढ़, 14 फरवरी 2024/ विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की योजनाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। पिछले दिनों पीएम जनमन योजना के तहत पूरे जिले में प्रशासनिक अमला जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय तक पहुंचा और उन्हें शत-प्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित करने की मुहिम चलाई। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के साथ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के बिरहोर बस्ती पहुंचकर न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की बल्कि महतारी वंदन योजना की जानकारी भी बिरहोर महिलाओं को दी। इस दौरान उन्होंने दो बिरहोर महिलाओं श्रीमती यशोदा व श्रीमती एतवारिन के फॉर्म भी खुद भरे। कलेक्टर श्री गोयल ने महिलाओं को बताया कि योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि आपके खाते में आएगी। इस दौरान उन्होंने बिरहोर हितग्राहियों को उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में जानकारी ली और कहा बिरहोर जनजाति के शत-प्रतिशत लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एस.एन.तिवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने इस दौरान गांव में संचालित स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूल में सिलेबस पूरा करने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढऩे की बात कही। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए।


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों का बढ़ाया मनोबल
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निरीक्षण के दौरान घरघोड़ा के यूथ सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं हमारी अन्य स्कूली परीक्षाओं से अलग होती है। इसमें रिजल्ट प्रतिशत के आधार पर नहीं बल्कि परीक्षा में चयन के रूप में आता है। अत: जितने लगन और मेहनत से आप तैयारी करेंगे, आपके चयन की संभावनाएं उतनी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि आप अच्छे से तैयारी कर के सलेक्शन दीजिए, हम आने वाले समय में और सुविधाएं बढ़ायेंगे। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव को बच्चों की ऑनलाईन क्लास करवाने के भी निर्देश दिए

IMG 20240214 145726

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों के फसलों का नियमानुसार क्षतिपूर्ति के लिए प्रकरण तैयार करें -कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे
Next Article रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Blog August 5, 2026
IMG 20260805 212026
गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
रायगढ़ खेल August 5, 2026
केटीयू को राष्ट्रीय मीडिया शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में पहल, डिप्टी सीएम अरुण साव से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की चर्चा
राजधानी August 5, 2026
collect raigarh 1 1698993103
डीएमएफ के 15.85 करोड़ से बदलेगी खनिज अंचलों की तस्वीर, अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिली रफ्तार
रायगढ़ घरघोडा़ August 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?