मोहगांव
आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के साथ सहभागिता कर आधुनिक तकनीकों से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों को सुना और उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को समझने का अवसर मिला।




हमारे शासकीय विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति बढ़ती रुचि और उत्साह देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, AR-VR जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ग्रामीण अंचल के बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के नए अवसर मिल रहे हैं।
हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से वंचित न रहे। इस दौरान लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के छात्र श्री राहुल मरकाम जी जिन्होंने NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करने और एमबीबीइस शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करने पर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
