BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के नोटिस पर युवा कांग्रेस ने कसा तंज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

आदिवासी नेता रवि भगत को बीजेपी के नोटिस पर युवा कांग्रेस ने कसा तंज

Basant Ratre
Last updated: July 28, 2025 1:09 pm
Basant Ratre 113 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250727 WA0020

भाजयूमो अध्यक्ष पर कार्रवाई से आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर – उस्मान बेग

रायगढ़ जिले के युवा नेता और प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष पर हुए कार्यवाही और डीएमएफ सीएसआर योजनाओं के नाम पर हो रहे भेदभाव पर युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब खुद पार्टी के युवा नेता प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सरकार की खुलकर आलोचना कर रहे हैं, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा? डीएमएफ सीएसआर को लेकर आदिवासी क्षेत्र पीछे छूटते जा रहे हैं।

धर्मजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, खरसिया जैसे इलाकों को योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है, जो सीधे-सीधे आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। और आवाज उठाने पर उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी जा रही है भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की लगातार फेसबुक पोस्ट ने राजनीति में भूचाल ला दिया है।

उन्होंने प्रदेश के सबसे ताक़तवर मंत्री से तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का और कंपनियों का पैसा सिर्फ रायगढ़ में क्यों खर्च हो रहा है? बाकी इलाके क्या सिर्फ हादसे झेलने और धूल फांकने के लिए हैं? और इस तरह से कई पोस्ट लगातार हर दिन कर रहे है ।

वैसे इन पोस्ट के बाद बीजेपी आलाकमान की भौंहें तन गईं और रवि भगत को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया।

उस्मान बेग ने इस पर तंज कसते हुए कहा – बीजेपी में सच बोलने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार केंद्र से चल रही है और यहां बैठे पिठ्ठू मंत्री उनके इशारों पर जल जंगल जमीन को लूटने और पूंजीपतियों की जेबें भरने का काम कर अपने नम्बर बढाने में व्यस्त हैं और आम भूमिपुत्र आदिवासी की आवाज सत्ता में काबिज पार्टी दबाने आतुर हो रही है ।

नहीं रुका अन्याय तो होगा जन आंदोलन – युवा कांग्रेस का ऐलान

युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने चेतावनी दी है कि अगर आदिवासी इलाकों के साथ हो रहा पक्षपात बंद नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस आंदोलन का बिगुल बजाएगी। उन्होंने कहा कि CSR और DMF जैसे फंड पूरे प्रदेश और विशेषकर प्रभावित ग्रामों के साथ ब्लाक मुख्यालय और जिले के लिए होते हैं, न कि सिर्फ एक शहर के लिए। इन फंड्स का दुरुपयोग और एकतरफा खर्च साफ दिखाता है कि सरकार की प्राथमिकता क्या है। अगर आदिवासी क्षेत्र ऐसे ही उपेक्षित रहे, तो आने वाले दिनों में रायगढ़ की सड़कों पर आवाज़ गूंजेगी।

भाजपा की दोहरी चाल , न सवाल उठाओ, न सच बोलो- उस्मान बेग

उस्मान बेग ने बीजेपी की दोहरी नीति को आड़े हाथों लिया और कहा कि आदिवासी नेता अगर सवाल उठाते हैं तो उन्हें चुप कराने की कोशिश की जाती है। भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने जब CSR और DMF में भ्रष्टाचार को लेकर एक मंत्री से जवाब मांगा, तो उनके इशारों पर बीजेपी ने रवि को नोटिस पकड़ा दिया गया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की सोच आदिवासियों को सिर्फ वनवासी मानने तक सीमित है – जब वे अपने अधिकार के लिए खड़े होते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर करने की धमकी दी जाती है। खैर ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है पर बीजेपी का आदिवासी विरोधी चेहरा जगजाहिर हो गया है ।

वैसे युवा कांग्रेस जल्द भूमिपुत्रों के हक में सत्ताधीशों की लूट के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ताकि भूमिपुत्रों की न्याय की आवाज दबाई न जा सके, इसके लिए घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया के साथ रायगढ़ भी होगा ।।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250728 WA0001 scaled अवैध गतिविधियों पर बिलाईगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: जनवरी 2025 से अब तक बड़ी संख्या में अपराधियों पर हुई कार्रवाई
Next Article IMG 20250728 WA00201 प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ, रायगढ़ जिला इकाई ने निभाई अहम भूमिका
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026
file 00000000795c81f78c7e21fc24f3a816
जमीन अपनी, लेकिन हुकूमत की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं! रजिस्ट्री में पैसा आपका, जमीन आपकी… मगर इस्तेमाल करने से पहले पूछिए—“हुजूर, अब आगे क्या करना है?”
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ तमनार राजधानी August 12, 2026
IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?