BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: टीम भावना के साथ कार्य कर दायित्वों का करें निर्वहन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल निवर्तमान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को दी गई भावपूर्ण विदाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

टीम भावना के साथ कार्य कर दायित्वों का करें निर्वहन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल निवर्तमान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को दी गई भावपूर्ण विदाई

Basant Ratre
Last updated: April 25, 2025 8:35 pm
Basant Ratre 154 Views
Share
3 Min Read
collage 3 5 1745593148756
SHARE



रायगढ़, 25 अप्रैल 2025/ जिले के निवर्तमान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर स्थानांतरण एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े का संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर स्थानांतरण होने पर आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।  

2 25


           विदाई समारोह में अधिकारियों ने कलेक्टर श्री गोयल के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रायगढ़ में अपने 18 माह के कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला। आपके साथ कार्य करने के साथ ही आपको लीड करने का अवसर मिला और रायगढ़ टीम ने बहुत अच्छा कार्य किया। हमें यह पद जिम्मेदारी देती है जिसका फर्ज अदा करना होता है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। जिले की जो भी उपलब्धि है उसमें आप सभी का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले की कार्यप्रणाली अपने आप में मिसाल है, इसे बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य का निर्वहन बहुत अच्छे ढंग से कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

4 17


          इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि रायगढ़ का कार्यकाल काफी सुखद रहा है। आप सभी के  सहयोग के साथ बेहतर कार्य हुए है। रायगढ़ के कार्य परंपरा को ध्यान में रखते हुए अच्छे से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों में आनंद ले, कार्य बेहतर होगा। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल के संबंध में कहा कि वे एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका में रहे, उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल को नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।  

3 27


         विदाई समारोह में निवर्तमान कलेक्टर श्री गोयल एवं एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में हैंडपंपों की मरम्मत कार्य तेज, 909 हैंडपंप हुए दुरुस्त
Next Article सूरजपुर : स्वयं सहायता समूहो के दीदियों के द्वारा नियमित कचरा संग्रहण कार्य किया जा रहा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260824 WA0005
थाने के बगल में चोरों का ‘ऑपरेशन छत’: दो दुकानों में लाखों की सेंध, पुलिस को खुली चुनौती!
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0030
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल पर गतिरोध हुआ समाप्त
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0016
बरौद खदान विवाद में नया मोड़: आरोपों की जगह कथित वसूली पर प्रशासन की नजर महेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर SECL अधिकारी ने उठाए सवाल, 18 अगस्त की घटना से किया इनकार — संघ के नाम पर टोकन व कथित वसूली को लेकर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?