BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई.

Basant Ratre
Last updated: January 14, 2025 6:37 pm
Basant Ratre 121 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250114 WA0005
SHARE

14 जनवरी, रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया धनमेत धनवार (30) ने पति मंगलसिंह धनवार (35) को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया । घटना दिनांक 13 जनवरी 2025 की शाम की है। मृतक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद, झगड़े, मारपीट होने की जानकारी मिली है। पड़ोसी प्रेमसिंधु नेगी (उम्र 52 वर्ष) ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिन्हें पंचायत की मध्यस्थता के बाद भी सुलझाया नहीं जा सका। घटना वाले दिन, झगड़े के बाद धनमेत धनवार ने अपने पति को डंडे से मारकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद धनमेत धनवार स्वयं पडोसी प्रेमसिंधु नेगी के घर जाकर उन्हें बताई । जब पड़ोसियों ने मंगलसिंह को देखा, तो वह खून से लथपथ और अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमसिंधु नेगी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होने के बाद तत्काल आरोपिया धनमेत धनवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान धनमेत ने अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा घटना के समय पहने कपड़े पुलिस के हवाले किए। वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, दिनेश सिदार, चंद्रशेखर चंद्राकर और महिला आरक्षक गायत्री यादव ने मामले की त्वरित जांच करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार किया। आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में 177.24 करोड़ रुपए के 198 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
Next Article IMG 20250114 WA0006 ग्राम दनौट में अवैध शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में गई जेल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026
IMG 20260612 WA0005
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
Blog June 12, 2026
Screenshot 20260611 133130
न्यायालय ने आरोपी को फरार माना, जबकि न्यायालय से 400 मीटर दूर सरकारी नौकरी करने का दावा
Blog June 11, 2026
IMG 20260610 WA0019
कबीरधाम – बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
Blog June 10, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?