BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी निकली पति की कातिल

Basant Ratre
Last updated: November 18, 2024 7:01 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

● लैलूंगा पुलिस ने हत्या के अपराध में आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के पहाड़लुडेग की घटना

IMG 20241118 WA0012

18 नवंबर, रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़लुडेग में युवक निलांबर यादव (28) की हत्या मामला को लैलूंगा पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी तिलासो माझी का हाथ होने का खुलासा हुआ, जिसने पति की चरित्र शंका और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर धारदार हथियार (टांगी) से पति को मार डाला।
घटना का विवरण–
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर की सुबह, ग्राम पहाड़ लुडेग में निलांबर यादव का शव उसके घर में खाट पर पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई सेतराम राउत ने बताया कि निलांबर आठ साल पहले तिलासो माझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के अन्य सदस्य गए थे। सुबह निलांबर की हत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो शव खाट पर पड़ा मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई–
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर लैलूंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल की गहन पड़ताल और डॉग स्क्वाड की मदद से सबूत जुटाए गए। पूछताछ के दौरान पत्नी तिलासो माझी पर शक गहराया।
कड़ी पूछताछ में तिलासो ने कबूल किया कि उसने 16 नवंबर को भोर में अपने पति निलांबर यादव की हत्या की। उसने बताया कि मेला देखने के बाद रात तीन बजे वह घर लौटी और पति के साथ सो गई। सुबह जब वह दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी, तो दोनों में झगड़ा हुआ। चरित्र शंका और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने घर में रखी टांगी से निलांबर के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद
तिलासो माझी ने हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस के सामने पेश किया, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अपराध के खुलासे में शामिल पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस मामले का पटाक्षेप हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, जयशरण चन्द्रा आरक्षक मयाराम राठिया, सुरेश मिंज त्वरित कार्रवाई और दक्षता की प्रशंसा की जा रही है। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले को तेजी से सुलझाकर न्याय की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धान खरीदी महापर्व: किसानों की मेहनत को मिल रहा समर्थन मूल्य का सम्मान
Next Article दुर्घटना रोकने रपटा रेलिंग की मांग को लेकर पंडरिया विधायक को सौंपा मांग पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाए रखना नई पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: प्रो. मनोज दयाल
राजधानी September 23, 2026
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d