BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 3:26 pm
Basant Ratre 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

1 जुलाई से 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, बच्चों को डायरिया से बचाव के उपाय बताए जाएंगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 जुलाई 2026

वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक श्डायरिया रोको अभियानश् संचालित किया जा रहा है।

ष्स्वच्छ जल, समुचित उपचारदृडायरिया से बचें हर बारष् थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से पाँच वर्ष तक के बच्चों वाले प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डायरिया से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देगी।

परिवारों को हाथ धोने की सही विधि, ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया, ओआरएस एवं जिंक के नियमित उपयोग, दस्त होने पर भी बच्चे को स्तनपान जारी रखने तथा शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी एवं आईपीडी में ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। साथ ही जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने, संक्रमण रोकने हेतु क्लोरीन टैबलेट वितरित करने तथा आवश्यक दवाओं एवं ओआरएस-जिंक की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, स्कूल शिक्षा तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में डायरिया प्रभावित बच्चों की पहचान, विद्यालयों में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता, स्वच्छता अभियान, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा कचरा प्रबंधन जैसी गतिविधियों का व्यापक स्तर पर संचालन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बच्चों में दस्त होने पर तत्काल ओआरएस का घोल पिलाएं, जिंक की दवा का पूरा कोर्स कराएं तथा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और समय पर उपचार से डायरिया जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

सभी विभागों एवं नागरिकों के सहयोग से जिले को डायरिया मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुन्द : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
Next Article रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260702 171054 scaled
पंडरिया गांधी चौक से हरिनाला तक रोज लग रहा जाम, राहगीरों का सफर बना परेशानी का सबब
Blog July 2, 2026
3691801
💥👉हाथियों को पत्थर मारना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Blog July 2, 2026
सांसद , विधायक के माध्यम से कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन
Blog July 2, 2026
रायपुर : कोतबा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सभी किसानों को मांग के अनुरूप मिल रहा ईंधन
Blog July 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?