BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

Basant Ratre
Last updated: May 20, 2025 6:14 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

जगदलपुर के साथ समीपस्थ 46 परीक्षा केन्द्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा

जगदलपुर, 20 मई 2025

कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में व्यापमं की 22 मई को होने वाली प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सभी केन्द्राध्यक्षों को व्यापमं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12रू15 बजे तक एवं प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04रू15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

स्कूली शिक्षा का दायित्व निभाने के लिए इस बार बस्तर जिले से करीब 12700 परीक्षार्थी प्री-बीएड (बेचलर ऑफ एजुकेशन) एवं प्री-डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें प्री-बीएड हेतु 7448 परीक्षार्थी व प्री-डीएलएड हेतु 5249 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

दोनों पाली में कुल 12700 के करीब परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे।

उक्त परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा ने बताया कि परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे। बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए सुबह के पाली में 9रू30 बजे ही पहुंच जाएं एवं शाम की पाली में 1रू30 बजे परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाएं, साथ में अपना आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसेंस आदि में से कोई भी मूल कार्ड परीक्षा केन्द्र में जरूर लेकर आएं, वहीं अपना व्यापमं द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ में रखें जो कि साफ-सुथरा हो।

परिचय पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अनावश्यक सामान परीक्षा केन्द्र में बिलकुल नहीं लाएं। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार हेल्प नम्बर जारी किया जा रहा है, इस दिशा में कलेक्टोरेट में नोडल अधिकारी के कक्ष को हेल्प लाईन सेंटर बनाया गया है।

उक्त परीक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री मायानन्द चंद्रा मोबाईल नम्बर 83192-22059, परीक्षा प्रभारी सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाईल नम्बर 70009-74126 एवं कार्यालय सहायक परीक्षा शाखा श्री सम्पत राम बघेल मोबाईल नम्बर 62686-60403 से सम्पर्क किया जा सकता है।

व्यापमं की प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण इस बार सुबह की पाली में 18 एवं शाम की पाली में 28 कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं,

आवश्यकता के अनुरूप जगदलपुर शहर के बाहर के स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें तोकापाल रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तोकापाल, चित्रकोट रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल करंजी एवं पोटानार, बस्तर रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बोरपदर, घाटलोहंगा एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल को भी सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

वहीं नगरनार रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आड़ावाल, मारकेल, बाबूसेमरा एवं आड़ावाल बायपास रोड में स्थित माउण्ट लिटेराजी स्कूल एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बिलौरी को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय के पहले उपस्थित होने के लिए परीक्षार्थी पूरी जानकारी हेल्प लाईन सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली
Next Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जसपुर गांव में 21 मई को होगा समाधान शिविर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d