BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा करने में जनमानस में बहुत उत्साह रहा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा करने में जनमानस में बहुत उत्साह रहा.

Basant Ratre
Last updated: April 8, 2025 7:28 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1744119331 faeb5f2f93e97bf7f574
SHARE

सुशासन तिहार 2025 का आगाज– ग्राम सुंदरा एवं पार्रीकला में बड़ी संख्या में जनसामान्य उम्मीद से आवेदन लेकर पहुंचे- समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन की प्रभावी पहल राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025।सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा करने में जनमानस में बहुत उत्साह रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसामान्य से आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा चलाये जा रहे सुशासन तिहार आम जनता की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। जिसके माध्यम से उनसे प्राप्त आवेदन समस्याओं, शिकायतों एवं मांग से संबंधित आवेदनों के निराकरण एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कारगर साबित होगा। शासन की यह पहल पारदर्शितापूर्ण तरीके से प्रतिबद्ध एवं जनोन्मुखी पहल है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा एवं पार्रीकला में बड़ी संख्या में जनसामान्य उम्मीद से आवेदन लेकर पहुंचे और समाधान पेटी में जमा किये। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में जनसामान्य को आवेदन करने के संबंध में जानकारी दी गई। आवेदन के बाद आवेदकों को पावती भी दी जा रही है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी सभी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे है। किसी ने बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया, तो किसी ने स्थानीय समस्याओं को बताया। ग्राम सुंदरा आवेदक श्रीमती एमिन बाई ने बताया कि सुशासन तिहार के संबंध में जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए आवेदन किया है। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के लिए बहुत अच्छी है। इसके माध्यम से शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंच सकेंगी। ग्राम पार्रीकला की श्रीमती सुनीता रावटे एवं श्रीमती सोहद्रा यादव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए आवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमारी समस्याओं का समाधान होगा। ग्राम सुंदरा के श्री बिहारी लाल साहू ने कहा कि समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार की यह पहल प्रभावी है, जिसके माध्यम से जनसामान्य अपनी बातों को सरकार तक पहुंचा सकते है। ग्राम सुंदरा के नोडल अधिकारी श्री रमेश कुमार मंडावी ने बताया कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहा है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र की पावती में बार कोड लगा हुआ है, जिसे स्कैन कर आवेदक अपने आवेदन के निराकरण की वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। शिविरों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744119401 f1f1200764146d6be8fc 1 राजनांदगांव : कलेक्टर ने सुशासन तिहार के पहले दिन ग्राम पंचायत सुंदरा और सांकरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
Next Article 1744117294 ae2b1090dc62e4ce0eca बलरामपुर : जनदर्शन में जन समस्याओं से अवगत हुए कलेक्टर.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d