BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बेमेतरा : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बेमेतरा : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न

Basant Ratre
Last updated: March 18, 2025 5:57 pm
Basant Ratre 115 Views
Share
3 Min Read
SHARE

’गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दें’’सौंपे गए कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए: कलेक्टर श्री शर्मा’बेमेतरा, 18 मार्च 2025कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि इस माह जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 150 से ज़्यादा जोड़ों का विवाह संपन्न होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन बेमेतरा के कंटेली स्टेडियम में होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सौंपे गए कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निर्देशबैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे, महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भू-अर्जन भुगतान, भू आवंटन और मनरेगा के तहत श्रम आधारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण को समय पर पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे।गर्मी से बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यानगर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर ने हीटवेव से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सतर्क रखने के लिए कहा। साथ ही, आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए मेगा कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत कार्ड बनाने का निर्देश दिया, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना का पूरा लाभ मिल सके।शिक्षा, सड़क सुरक्षा और अन्य अहम मुद्देकलेक्टर श्री शर्मा ने 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों पर आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।मुख्यमंत्री घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयनबैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अनिल वाजपेयी, अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को कार्य में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बेमेतरा : कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, 5724 छात्रों ने दी परीक्षा
Next Article IMG 20250318 WA0001 पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 50 पाऊच अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?