BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : आकांक्षी जिले में विकास की गति हुई तेज: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : आकांक्षी जिले में विकास की गति हुई तेज: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल.

Basant Ratre
Last updated: December 29, 2024 7:59 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1735482553 e3a4415439b32b9ba772
SHARE

वयो श्री योजना की जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देशबीजापुर में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठकरायपुर, 29 दिसंबर 2024केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बीजापुर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शासन के योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे अब यह जिला विकास की ओर अग्रसर है। वे आज बीजापुर जिले में केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रही थीं।केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती पटेल ने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना, वयो श्री योजना की जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन कर बुजुर्गों को मिलने वाली डिवाइस प्रदाय कर बुजुर्गाे के जीवन स्तर को और भी सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और आय के क्षेत्र में सुधार, बुनियादि ढांचे का विकास, कृषि, उद्योग, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओ के प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी, एनिमिया, सिकलीन, स्क्रीनिंग, टीबी के चिन्हाकिंत मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादक संगठनो को सक्रिय किया जाए। पशुपालकों के पशुओ का टीकाकरण, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्रों के संचालन की जानकारी ली।कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से नागरिक सुविधाओं का विस्तार अब तेजी से हो रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत जमीनी स्तर पर शासन के योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। वहीं जिला स्तर पर किए जा रहे अभिनव पहल के तहत सेन्ट्रल लाईब्रेरी, गारमेंट, फैक्ट्री सहित स्कूल वेंडे वर्राट पंडूम, नियद नेल्लानार, के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में बस सुविधा का विकास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति एवं नक्सल ऑपरेशन की जानकारी से अवगत कराया।सेन्ट्रल लाईब्रेरी का किया अवलोकनकेन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती अनुप्रिया पटेल नवनिर्मित सेन्ट्रल लाईब्रेरी का अवलोकन किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि सेन्ट्रल लाईब्रेरी को न्यू एज लर्निंग सेंटर के रूप में डेव्हलप किया जा रहा है। यहां मॉडर्न टेक्नोलॉजी जैसे वीआर सेट, अत्याधुनिक कम्प्यूटर, टेलीस्कोप, लेक्सा एवं विभिन्न प्रकार के माईन्ड गेम्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां गेमिंग जोन सहित टेलिस्कोप एवं बच्चों के मनोरंजन के साधन मौजूद हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा.
Next Article IMG 20241230 WA0006 प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन सारंगढ़ में आयोजित होगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026
IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d