BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : धमतरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : धमतरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: July 4, 2025 4:44 pm
Basant Ratre 69 Views
Share
3 Min Read
SHARE

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य परिसरों की सफाई बनाए रखने की दी समझाईश

धमतरी 04 जुलाई 2025

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के धमतरी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भण्डार सहित अन्य खाद्य परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दल द्वारा धमतरी स्थित हर्ष सुपर मार्ट, दीपक होटल बठेना, दी जिंजर लीफ रूद्री रोड, भैरूनाथ पावभाजी, सेवन स्टॉर रेस्टोरेंट लक्ष्मी निवास, सोनकर चिकन सेंटर, बादशाह एग रोल, यादव चाट सेंटर का निरीक्षण किया गया।

इसी तरह सूर्या किराना स्टोर्स कोलियारी, माहेश्वरी राईस इण्डस्ट्रीज कुरूद, दिशा किराना एवं जनरल स्टोर्स भखारा, रामस्वरूप किराना स्टोर्स हंचलपुर, रोशनी प्रोविजन स्टोर्स लोहरसी, स्वाद रेंस्टोरेंट रूद्री, गणेश मोमोस, जय जलाराम दाबेली, रोहित एगरोल, बाम्बे भेज रूद्री का निरीक्षण किया। इस दौरान नमक, बिस्कुट, पनीर, मैदा, चायपत्ती, पका दाल, पनीर की सब्जी, बेसन, साबूदाना व फोर्टिफाइड चावल का विधिक नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि दल द्वारा मौके पर फेमस आलूगुण्डा धमतरी और बादशाह एगरोल रूद्री में अखबारी कागज का उपयोग करते पाये जाने पर उसका उपयोग नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह रूद्री रोड स्थित भैरूनाथ पावभाजी सेंटर को मेडिकल फिटनेस बनवाने और गणेश मोमोस सेंटर, जलाराम दाबेली, रोहित एगरोल, बाम्बे भेल एवं गुपचुप सेंटर संचालकों को 7 दिनों के भीतर खाद्य पंजीयन बनवाने के लिए निर्दशित किया गया। इसके साथ ही ग्राहकों को साफ-सफाई युक्त खाद्य परिसरों से ही जांच-परखकर, खाद्य पदार्थों की अवसान तिथि, खाद्य लायसेंस, पंजीयन नंबर देखकर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों को खरीदने की अपील की गई।

इसके अलावा कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी होटलों, रेस्टोरेंटों और सड़क किनारे लगाने वाले फुड वेंडरों को उपयोग में लाने वाले जल स्त्रोंतों से पानी की जांच पीएचई लैब से करवाकर जांच प्रतिवेदन जमा करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : दावा-आपत्ति 14 जुलाई तक आमंत्रित
Next Article धमतरी : रूचि की अभिव्यक्ति के तहत प्रस्ताव आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 000000008ec07207af6502b1131e4ce5
💥👉बड़ी खबर | दीवार गिरी, एक महिला की मौत… और सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के मलबे में दब गई
Blog June 19, 2026
file 00000000c8207208816ecb380e4ed6cc
घरेलु गैस का व्यवसायिक दुरूपयोग, जाँच की उठी मांग
Blog June 18, 2026
IMG 20260526 110213 scaled
गर्मी में नाली जाम होने से घर में घुस रहा गंदा पानी, CMO पंडरिया को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Blog June 17, 2026
Screenshot 20260617 212442
पंडरिया में लगा मीना बाजार, सुरक्षा एवं अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल
Blog June 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?