BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सूरजपुर : सूरजपुर से 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पंचमढ़ी एडवेंचर शिविर हेतु हुए रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सूरजपुर : सूरजपुर से 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पंचमढ़ी एडवेंचर शिविर हेतु हुए रवाना

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2026 7:34 pm
Basant Ratre 98 Views
Share
3 Min Read
SHARE

सूरजपुर, 24 मार्च 2026

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में आयोजित 11वें राज्य स्तरीय स्पेशल एडवेंचर शिविर में भाग लेने हेतु सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन और जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर अजय मिश्रा के निर्देशन में जिले से 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पंचमढ़ी (मध्यप्रदेश) के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ।

यह शिविर 25 से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपुर जिले को इस शिविर के लिए 40 प्रतिभागियों का कोटा प्राप्त हुआ था।

निर्धारित संख्या के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों से 18 स्काउट, 18 गाइड तथा 4 प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं – चन्द्रिका सिंह, योगेश साहू, कंचन लता टोप्पो एवं दीपा सिंह को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दल में शामिल कई छात्र-छात्राएं जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें से कई पहली बार रेल यात्रा का अनुभव कर रहे हैं। ऐसे में यह शिविर उनके लिए न केवल प्रशिक्षण का अवसर है, बल्कि जीवन का एक यादगार और रोमांचक अनुभव भी साबित होगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना है।

शिविर के दौरान बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग, मंकी ब्रिज क्रॉसिंग, वाटर एक्टिविटी, ट्रेकिंग, रैपलिंग, जिप लाइन, ऑब्स्टेकल रेस, नाइट ट्रेकिंग, कैम्प क्राफ्ट, प्राथमिक उपचार तथा सर्वाइवल स्किल्स जैसे विभिन्न साहसिक एवं उपयोगी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, संतुलन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम भावना को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दल को रवाना करने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड जिला सचिव उमेश गुर्जर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोवर्धन सिंह, डीओसी बेलभद्र देवांगन, ब्लॉक सचिव विजेन्द्र साहू, अशोक दूबे सहित अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह पहल निश्चित ही जिले के बच्चों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : पीएमईजीपी के तहत दंतेवाड़ा में स्वरोजगार अभियान शुरू, 25,35 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा ऋण
Next Article बेमेतरा : विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?