BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुकमा : लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास के साथ बढ़े आगे – सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुकमा : लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास के साथ बढ़े आगे – सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2026 6:08 pm
Basant Ratre 58 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा में अंतरविद्यालयीन विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

सुकमा, 06 फरवरी 2026

पीएम श्री गतिविधि के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा में गुरुवार को अंतरविद्यालयीन विज्ञान प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुभवात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मुकुन्द ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत सुकमा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और राष्ट्र निर्माता हैं।

ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और तार्किक सोच को विकसित करती हैं। हमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और प्रयोगात्मक शिक्षा को भी समान महत्व देना होगा, ताकि विद्यार्थी वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान खोज सकें।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है।

साथ ही अतिथियों ने वैज्ञानिक नवाचार, प्रयोगात्मक शिक्षा तथा व्यवहारिक अधिगम के महत्व पर प्रकाश डाला।इस विज्ञान प्रदर्शनी में सुकमा जिले के छह प्रमुख शैक्षणिक संस्थानोंकृडीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), कन्या शाला शिक्षा परिसर, आईएमएसटी तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमाकृके विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सभी सहभागी विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत कृषि, स्वास्थ्य विज्ञान एवं आधुनिक तकनीकी उन्नति जैसे विषयों पर आधारित नवाचारी एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए गए।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक समझ एवं समस्या समाधान क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन आयोजन समिति द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन श्री मोहम्मद रफ़ी, पीजीटी (जीव विज्ञान) द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थल प्रभारी प्राचार्य श्री बलराम जाटव, वरिष्ठतम शिक्षक श्री राकेश ओझा एवं श्रीमती रज़िया मोहम्मद शिक्षकगण उपस्थिति थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सेजेस रायकेरा मे अग्रज दीदी भैया को अनुज भाई बहनों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई
Next Article सुकमा : सैचुरेशन शिविर के माध्यम से योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच का प्रयास
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
कवर्धा August 13, 2026
25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?