BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुकमा : घोर माओवाद प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में खुलेगा बैंक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुकमा : घोर माओवाद प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में खुलेगा बैंक

Basant Ratre
Last updated: March 28, 2025 7:50 pm
Basant Ratre 81 Views
Share
3 Min Read
SHARE

ग्रामीणों की बैंकिंग समस्या को दूर करने जगरगुंडा में खुलेगा नया ब्रांचसुकमा, 28 मार्च 2025सुकमा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के सकारात्मक प्रयासों से नक्सलगढ़ कहे जाने वाले जगरगुंडा में बैंक का नया ब्रांच स्थापित किया जा रहा है। शुक्रवार को संपूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना कर इंडियन ओवरसीज़ बैंक के नए ब्राँच का शुभारंभ किया गया।ग्रामीणों को मिलेगी सभी बैंकिंग सुविधाएँजगरगुंडा में बैंक ब्रांच खुल जाने से शासकीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्रामीणों को लोन सुविधा, पेंशन योजना की राशि के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें जगरगुंडा में ही पैसा जमा और निकासी के साथ सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। पूर्व में जगरगुंडा और आसपास के ग्रामीणों को बैंकिंग संबंधी कामों के लिए चिंतलनार और दोरनापाल पर आश्रित रहना पड़ता था जो जगरगुंडा से काफ़ी दूर स्थित हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें बैंक आने जाने में सुबह से शाम हो जाती थी और ऊपर से उनका खर्चा भी बढ़ जाता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर और जिला सीईओ ने तत्काल जगरगुंडा में बैंक ब्रांच खोलने का निर्णय लिया।कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि ग्रामीणों की बैंक सम्बंधी समस्या के निराकरण के लिए नया ब्रांच खोलने का निर्णय लिया गया। परिणामस्वरूप आज इंडियन ओवरसीज बैंक के ब्रांच का शुभारंभ किया गया। माओवाद प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में बैंक खुल जाने से बैंक संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को अब दूर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उन्हें बैंक आने जाने में लगने वाला समय और पैसा दोनों की बचत होगी।जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने कहा कि ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा नया ब्रांच खोलने के लिए प्रयास किया जा रहा था जो अंततः आज फलीभूत हुआ। जगरगुंडा में बैंक खुल जाने से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की राशि को बैंक से निकालने में आसानी होगी। उनका सभी बैंकिंग कार्य एक छत के नीचे मिलने लगेगा। 2 अप्रैल से जगरगुंडा बैंक में सभी बैंकिंग कार्य प्रारंभ किए जाएँगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1743171928 1bdfb723d377cbce5949 रायपुर : 200 जोड़ें दाम्पत्य बंधन में बंधे, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद.
Next Article 1743171730 bd252df70ff8607eafc3 रायपुर : रैम्पवॉक में महिलाओं ने दिखाई आत्मविश्वास की झलक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?