BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एनटीपीसी मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश सिंह व तिलोत्तमा महिला समिति अध्यक्ष संगीता सिंह का जन्मदिवस रायकेरा विद्यालय में विद्यार्थियों संग मनाया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एनटीपीसी मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश सिंह व तिलोत्तमा महिला समिति अध्यक्ष संगीता सिंह का जन्मदिवस रायकेरा विद्यालय में विद्यार्थियों संग मनाया गया

Basant Ratre
Last updated: January 2, 2026 8:14 am
Basant Ratre 45 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260102 WA0008
SHARE


रायकेरा।
ईश्वर की विशेष कृपा और सुखद संयोग के रूप में एनटीपीसी तलाइपाली कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) अखिलेश सिंह एवं तिलोत्तमा महिला समिति की अध्यक्ष उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता सिंह का जन्मदिवस एक ही दिन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया।

1001581397


इस अवसर पर अखिलेश सिंह एवं संगीता सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ एक साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाने का यह दृश्य सादगी, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का जीवंत उदाहरण बना, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और अपनत्व से सराबोर हो उठा।

1001581398


कार्यक्रम में यह भाव विशेष रूप से उभरकर सामने आया कि एक ओर अखिलेश सिंह एनटीपीसी की मुख्य जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी संगीता सिंह तिलोत्तमा महिला समिति के माध्यम से सामाजिक दायित्वों के निर्माण एवं निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सेवा और संवेदना का यह सुंदर संगम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख तथा जिला नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति शाखा) एस.के. कर्ण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम निरंतर शत-प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। विद्यालय परिसर गार्डनिंग, वाई-फाई सुविधा से युक्त है तथा संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जिससे सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित होता है।


इस अवसर पर एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे शीत ऋतु में बच्चों की नियमित उपस्थिति के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को प्रोत्साहन मिलेगा।


अपने संबोधन में अखिलेश सिंह ने कहा कि, “बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एनटीपीसी की ओर से हर संभव सहयोग निरंतर जारी रहेगा।”


वहीं संगीता सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा अखिलेश सिंह एवं संगीता सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण जीवन की कामना की गई।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251230 WA0071 हड़ताल के दूसरे दिन भी कार्यालयों में ताला लगा रहा,एस डी एम घरघोड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया
Next Article IMG 20260102 WA0020 प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति शाखा ने शर्ट–साड़ी का उपहार देकर नववर्ष को बनाया यादगार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260423 172633
💥👉जांजगीर-चांपा में शिक्षकों की भर्ती का सुनहरा मौका, 9 मई तक करें आवेदन
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 WA0021
💥👉बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा यू-टर्न, सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आदेश स्थगित
Blog April 23, 2026
spiral null 1776942615691
💥👉बड़ी खबर: पोरडी में सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
Blog April 23, 2026
spiral null 1776867253360
💥👉घरघोड़ी में पुलिस जन चौपाल: ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प
Blog April 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?