BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धारा शिव गांव का आदतन जुआरी बिहारलाल लहरें पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कड़ा कदम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धारा शिव गांव का आदतन जुआरी बिहारलाल लहरें पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में कड़ा कदम

Basant Ratre
Last updated: July 27, 2025 6:52 am
Basant Ratre 140 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250727 064827
SHARE

बिलाईगढ़।
पुलिस अधीक्षक श्री अनजाने वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती के. निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले आदतन अपराधी पर बड़ी कार्रवाई की है।

ग्राम धारा शिव निवासी बिहारलाल लहरें पिता लाल बहादुर लहरें के विरुद्ध लंबे समय से जुआ एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में लगातार मामले दर्ज होते आ रहे हैं। थाना बिलाईगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 5/2018, 84/2018, 108/2023 धारा 13 जुआ एक्ट तथा हालिया प्रकरण क्रमांक 152/2024 धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही अपराध क्रमांक 326/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएसएस में भी मामला दर्ज किया गया है।

इसके अतिरिक्त थाना राजा देवरी, जिला बलौदा बाजार में भी बिहारलाल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2023 धारा 3 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 186/2024 तथा 5/25 धारा 107, 116(3) दंड प्रक्रिया संहिता, 126, 135, 3 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज है। इसके बावजूद भी आरोपी अपनी आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा था और चोरी-छुपे क्षेत्र में जुआ संचालित कर रहा था, जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बाधित हो रही थी।

आरोपी की लगातार गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने धारा 129 बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेशानुसार बिहारलाल लहरें के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आदतन अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250717 WA0013 अंधेरे में डूबे एनटीपीसी प्रभावित गांव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भ्रष्टाचार की ओर इशारा
Next Article IMG 20250726 090616 scaled 90 वर्षीया सावित्री राठिया: लैलूंगा की बुजुर्ग महिला अब भी “सरई धूप” बेचकर कर रही जीवन यापन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
कवर्धा August 13, 2026
25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा
कवर्धा August 13, 2026
IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?