BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: July 10, 2026 2:11 pm
Basant Ratre 38 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260710 WA0002

रायगढ़, 09 जुलाई 2026। जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने शहर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, अभिलेखों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सर्वप्रथम उन्होंने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

IMG 20260710 WA0001

इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश के वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा सभी विद्यार्थियों तक समय पर पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रार्थना सभा में राज्य शासन के नवीन निर्देशानुसार साउंड सिस्टम के माध्यम से संचालित प्रार्थना सभा में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20260710 WA0003

उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोइंग का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने डेली डायरी, उपस्थिति पंजी एवं अन्य शैक्षणिक अभिलेखों का निरीक्षण करने के पश्चात समस्त शिक्षकों की बैठक लेकर आगामी प्रथम तीन माह की विद्यालयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक विद्यालय का लक्ष्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करना होना चाहिए।

IMG 20260710 WA0000

इसके लिए कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष कक्षाएं संचालित की जाएं, नियमित साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन किया जाए, समय पर संपूर्ण पाठ्यक्रम पूर्ण किया जाए, विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से सतत संपर्क स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूर्ण करने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता के अनुरूप व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करे।

योजनाबद्ध प्रयास, सतत मॉनिटरिंग, नवाचार आधारित शिक्षण एवं शिक्षक-पालक समन्वय से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालय के परीक्षा परिणाम को जिले में उत्कृष्ट बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला कौवाकुंडा का भ्रमण किया।

यहां विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ 20 तक के पहाड़े सुनाकर अपनी शैक्षणिक दक्षता का परिचय दिया, जिसकी उन्होंने सराहना की।

विद्यालय में कुल 34 विद्यार्थियों में 33 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज पाई गई, जिसे उन्होंने संतोषजनक बताते हुए शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने एमडीएम व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article file 000000005ce871fb8bcbe2ea1aa51ed7 💥👉घरघोड़ा को मिली बड़ी सौगात: डीएमएफ से 2.80 करोड़ में होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर
Next Article Screenshot 20260711 085950 कबीरधाम धान घोटाले में कसा शिकंजा, सोसायटी प्रबंधक के घर रेड, लाखों रुपये बरामदकबीरधाम पुलिस दस्तावेज और कंप्यूटर भी जब्त किया है. वहीं फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?