BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर घरघोड़ा में विशेष अभियान, सड़क पर रहने वाले बच्चों को किया गया चिन्हित, जागरूकता शिविर का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर घरघोड़ा में विशेष अभियान, सड़क पर रहने वाले बच्चों को किया गया चिन्हित, जागरूकता शिविर का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: June 12, 2025 7:27 pm
Basant Ratre 71 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20250612 WA0001

घरघोड़ा, 12 जून 2025 —अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आज घरघोड़ा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन के मार्गदर्शन, सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के परिपालन तथा तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के अध्यक्ष शहाबुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

अभियान के तहत परालिगल वॉलंटियर्स बालकृष्ण (थाना पूंजीपथरा), लवकुमार चौहान (थाना घरघोड़ा) एवं टीकम सिंह सिदार (थाना तमनार) द्वारा ग्राम, चौक-चौराहों, कारखानों, होटलों, दुकानों, बस स्टैंडों पर जाकर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को चिन्हांकित किया गया।

ये बच्चे या तो शिक्षा से वंचित हैं, भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं या बाल श्रम में संलग्न हैं।इस दौरान एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया, जो छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान 2025-26 के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छर्राटांगर के ग्रामीणजनों, पंचगण, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों को नालसा (NALSA) की योजनाओं की जानकारी दी गई और बाल श्रम से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया।शिविर में वक्ताओं ने बताया कि बाल श्रम के मुख्य कारणों में गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, सस्ती मजदूरी की मांग, जागरूकता की कमी और पारिवारिक जिम्मेदारियां प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने वर्ष 2002 में पहली बार इस दिवस की शुरुआत की थी।भारत में बाल श्रम निषेध और नियमन अधिनियम 1986 तथा 2016 के संशोधन के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना एवं 14 से 18 वर्ष के बच्चों से खतरनाक कार्य कराना दंडनीय अपराध है।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाल श्रम के खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article नारायणपुर : 30 जून तक दावा आपत्ति आमंत्रित
Next Article नारायणपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?